Delhi Power Cut: 30 मई को दिल्ली के इन इलाकों में पॉवर स्पलाई बाधित, यहां देखें बिजली कटौती की लिस्ट
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ मौसम लुका छिपी का खेल खेल रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफे कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
बिजली विभाग की ओर से पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें दिल्लीवासियों को 29 मई को कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
Delhi Power Cut: इन कारणों से पॉवर सप्लाई बाधित
बिजली विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कटौती विभिन्न तकनीकी कार्यों जैसे ट्रांसफार्मर की मरम्मत, HVDS नेटवर्क रखरखाव, RMU रखरखाव तथा नई LTAB सर्किट बिछाने के कारण की जा रही है।
बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार:
हौज खास डिवीजन:
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- कारण: एलटी एसीबी का रखरखाव कार्य
- प्रभावित क्षेत्र: गौतम नगर
नजफगढ़ डिवीजन:
- समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- कारण: ट्रांसफार्मर का रखरखाव
- प्रभावित क्षेत्र: धरमपुरा, नजफगढ़
जनकपुरी डिवीजन:
- समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- कारण: ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस
- प्रभावित क्षेत्र: जिला केंद्र नंबर-2, हरि नगर
Delhi Power Cut: बिजली विभाग की अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।
बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। कार्य के पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications