Delhi Power Cut: दिल्ली की भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली, देखिए कहीं आपके इलाके की बत्ती गुल तो नहीं!

Delhi Power Cut: दिल्ली में पावर कट से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में आज भी घंटों तक बिजली गुल रहेगी। भीषण गर्मी के इस मौसम में 3-4 घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप हो जाने से लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। लोग बिना बत्ती, पंखा के ही रहने को मजबूर हैं। ऐसा लग रहा है मानो बिजली कटौती की समस्या अब आम बात हो गई है।

राजधानी दिल्ली में पावर कट को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। एक तरफ विपक्ष दिल्ली सरकार पर बिजली कटौती को लेकर लगातार निशाना साध रहा है, वहीं दिल्ली सरकार इन आरोपों से इनकार कर रही है। आम आदमी पार्टी पावर कट की समस्या को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर रोज हमला बोल रही है। बीते शनिवार(12 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी वालों ने सिर्फ दो महीने में दिल्ली का क्या हाल कर दिया?"

Delhi Power Cut

कहां-कहां बिजली गुल रहेगी

बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न हो, इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जा रहा है। उधर, सोशल मीडिया पर रोज #DelhiPowerCut ट्रेंड कर रहा है और लोग सरकार से जवाब मांग रहे हैं। जनता अलग-अलग क्षेत्रों से अपने समस्या को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार और बिजली विभाग से जवाब मांग रही है। पावर कट ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। रविवार(13 अप्रैल) को कहां-कहां बिजली गुल रहेगी Oneindia की स्पेशल सीरीज में आइए जानते हैं ...

किन इलाकों में होगी बिजली कटौती?

  • जनकपुरी के विक्रांत ENCLAVE प्रेस कॉलोनी मायापुरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक "ट्रांसफर सिविल वर्क" के कारण बिजली गुल रहेगी।
  • हौज खास इलाके के कुतुब ब्लॉक c INSTITUTIONAL AREA में ट्रांसफर मेंटनेंस कार्य को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
  • विकासपुरी इलाके के ब्लॉक GG2 विकासपुरी में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक "ट्रांसफर सिविल वर्क" के कारण पावर कट रहेगी।
  • नेहरू पैलेस में पॉकेट B ओखला फेज II ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
  • आरके पुरम के रामकृष्ण पुरम के सेक्टर-3 में ट्रांसफर मेंटनेंस कार्य को लेकर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक।
  • सरिता विहार के ब्लॉक बी, मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट, बदरपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
  • नांगलोई के उद्योग नगर मंगोलपुरी इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसफर मेंटनेंस के कारण बिजली गुल रहेगी।

आप इस लिंक के माध्यम से आगे का अपडेट देख सकते हैं-

https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule

क्या कह रहा है बिजली विभाग?

  • अचानक लोड बढ़ने से ग्रिड पर दबाव पड़ा।
  • कुछ इलाकों में मेंटेनेंस वर्क के कारण बिजली रोकी गई।
  • कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाए।

अगर आप दिल्ली में बिजली से जुड़ी कोई समस्या जैसे बिजली कटौती, कम वोल्टेज, फॉल्ट, या बिल से जुड़ी शिकायत करना चाहते हैं, तो आप आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यहाँ पर विभिन्न बिजली प्रदाता कंपनियों (BSES Rajdhani, BSES Yamuna, और TPDDL) के अनुसार तरीके दिए गए हैं:

BSES Rajdhani / BSES Yamuna (BRPL / BYPL): शिकायत दर्ज करने के तरीके

  • कॉल सेंटर: 19123 (24x7 उपलब्ध)
  • SMS से शिकायत: टाइप करें: BSES 5616107 पर भेजें
  • WhatsApp पर शिकायत: +91-9999919123 पर (फॉल्ट, बिल, भुगतान, मीटर, आदि की शिकायत कर सकते हैं)
  • BSES ऐप: BSES Mobile App (Android), BSES Mobile App (iOS)
  • ऑनलाइन पोर्टल: https://www.bsesdelhi.com पर जाएं > "Customer Services" > "Lodge Complaint"

Tata Power-DDL (TPDDL - उत्तरी दिल्ली के लिए): शिकायत दर्ज करने के तरीके

  • कॉल सेंटर: 19124 या 1800-208-9124 (Toll-Free)
  • WhatsApp पर शिकायत: +91-7303482071 "Hi" भेजें - Chatbot के ज़रिए शिकायत दर्ज करें।
  • SMS से शिकायत: टाइप करें: TPDDL 56070 पर भेजें
  • TPDDL Mobile App: TPDDL App for Android, TPDDL App for iOS
  • ऑनलाइन पोर्टल: https://www.tatapower-ddl.com > "Consumer Services" > "Lodge Complaint

यह भी पढ़ें-Delhi Power Cut: भीषण गर्मी में पावर कट से तपती दिल्ली! जानें कहां-कहां आज बत्ती रहेगी गुल? देखिए पूरी लिस्ट

शिकायत करते समय इस बात का विशेष ध्यान दें

  • अपने CA नंबर (Customer Account) या Consumer Number को साथ रखें।
  • समस्या का स्पष्ट विवरण दें (उदाहरण: "पिछले 4 घंटे से बिजली नहीं है", "बार-बार ट्रिप हो रहा है", आदि)।
  • यदि संभव हो तो स्क्रीनशॉट या फोटो अपलोड करें (ऐप पर शिकायत करते समय)।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+