Delhi Power Cut: भीषण गर्मी में पावर कट से तपती दिल्ली! जानें कहां-कहां आज बत्ती रहेगी गुल? देखिए पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut: दिल्ली में अप्रैल महीने में ही सूरज ने जो तेवर दिखाए हैं, उसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऊपर से अब बिजली कटौती ने हालत और बिगाड़ दी है। ना कूलर चल पा रहा, ना पंखा - और ये सब उस वक्त हो रहा है जब पारा दिन-ब-दिन ऊपर चढ़ता जा रहा है।
राजधानी के कई इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप हो रही है। दिन हो या रात, लोग बिना बिजली के बेहाल हैं। काम-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं और लोग सोशल मीडिया से लेकर कॉल सेंटर तक अपनी शिकायतें पहुंचा रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर आज यानी शनिवार, 12 अप्रैल को किन-किन इलाकों में पावर कट रहेगा? अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी है। Oneindia की स्पेशल सीरीज में आइए जानते हैं ...

किन इलाकों में होगी बिजली कटौती?
- उत्तम नगर के भगत इंकल्व बिंदापुर, इंद्रा पार्क बिंदापुर और संतोष पार्क में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
- पालम के सब्जी मंडी सागर मेन, चंद्र विहार पालम एक्सटेंशन और राज नगर ब्लॉक B में भी यही टाइमिंग रहेगी - सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक।
- जनकपुरी के राजौरी गार्डन ब्लॉक C1, जनकपुरी ब्लॉक C और मोहन नगर ब्लॉक RZ में भी मेंटनेंस की वजह से बिजली कटौती होगी - सुबह 11 से 2 बजे तक।
- साकेत के सेक्टर-3 पुष्पा विहार, चिराग दिल्ली और मालवीय नगर ब्लॉक A में पावर कट रहेगा (टाइमिंग समान है - 11 से 2 बजे तक)।
- पंजाबी बाग के रेलवे कॉलोनी, पश्चिम विहार BLOCK BG 6 और RBI ENCLAVE में बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नहीं रहेगी।
- द्वारका के जैन कॉलोनी, मधु विहार और POCKET 2 सेक्टर-2 द्वारका में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
- हौज खास के गौतम नगर में भी पावर कट रहेगा - सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
बिजली कटौती का कारण क्या है?
बिजली विभाग का कहना है कि गर्मी में बिजली की मांग बहुत बढ़ गई है, जिससे ट्रांसफॉर्मर्स पर लोड अधिक हो गया है। इसके चलते ट्रांसफॉर्मर्स की मरम्मत और रख-रखाव के लिए अस्थायी बिजली कटौती की जा रही है। यह शटडाउन पहले से प्लान किया गया है ताकि भविष्य में बड़े फॉल्ट से बचा जा सके।
राजनीतिक बयानबाजी
बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा की सरकार ने दिल्लीवासियों के हितों को नजरअंदाज किया है और बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने पूरे व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule
क्या करें?
अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने जरूरी कामों को सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें। साथ ही, अपने मोबाइल और अन्य जरूरी उपकरणों को चार्ज करके रखें ताकि बिजली कटौती के दौरान आपको असुविधा न हो। बिजली विभाग का कहना है कि वे जल्द ही स्थिति में सुधार करेंगे। फिलहाल, सरकार पर दबाव बढ़ रहा है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए। दिल्ली की जनता को उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications