Delhi Power Cut: दिल्ली-NCR में उमस और बिजली कटौती की दोहरी मार, 4 जुलाई को कई इलाकों में रहेगी बिजली गुल
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है। ऊपर से लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जहां लोग राहत पाने के लिए पंखों और एसी का सहारा लेना चाहते हैं, वहीं घंटों तक बिजली गायब रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इस बीच, बिजली वितरण कंपनियों ने घोषणा की है कि 4 जुलाई 2025 को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में लोड शेयरिंग और मेंटेनेंस कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बीएसईएस के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर बदलने, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत जैसे जरूरी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहती है।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 2 जुलाई 2025 को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (DDL) की ओर से यह प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (रोकथाम संबंधी रखरखाव) कार्य किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र और समय:
मयूर विहार-1 और 2 में दो घंटे की बिजली कटौती
मयूर विहार फेज-1 और फेज-2 में लोड शेयरिंग के कारण सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान पटपड़गंज, शशि गार्डन, पांडव नगर के एफ और ई ब्लॉक और एमवीआर क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
नंद नगरी और मंडोली क्षेत्र में बिजली बंद
दिल्ली के नंद नगरी क्षेत्र में लोड बैलेंसिंग के कारण दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। प्रभावित क्षेत्र इस प्रकार हैं:
- ब्लॉक सी, राजीव नगर
- मंडोली
- सबोली एक्सटेंशन
- मंडोली एक्सटेंशन ब्लॉक A
- कब्रिस्तान-सुशीला गार्डन
वसुंधरा एन्क्लेव में RMU बदलाव के चलते कटौती
वसुंधरा एन्क्लेव में RMU बदलाव कार्य के कारण सुबह 11:07 से दोपहर 02:07 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती विशेष रूप से डॉक्टर्स अपार्टमेंट और VSE (वसुंधरा एन्क्लेव) में होगी।
यमुना विहार और मौजपुर क्षेत्र भी प्रभावित
यमुना विहार में भी लोड शेयरिंग के चलते सुबह 11:07 से दोपहर 01:07 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे घोंडा पट्टी चौहान, जाफराबाद-मौजपुर, घोंडा ब्लॉक सी, मौजपुर कॉम्प्लेक्स 1 और उत्तरी घोंडा प्रभावित होंगे।
ग्रेटर नोएडा का लुक्सर क्षेत्र भी होगा प्रभावित
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव के 6% आबादी वाले क्षेत्र में 4 जुलाई को सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती प्लान्ड मेंटेनेंस के तहत की जा रही है।
Delhi Power Cut: तकनीकी रखरखाव और सुधार कार्य
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक परिसरों और सार्वजनिक संस्थानों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट प्लांड मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के तहत किया जा रहा है, जिसकी जानकारी विद्युत विभाग ने पहले ही सार्वजनिक कर दी है।
दिल्ली बिजली विभाग के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है - जून के दूसरे हफ्ते में पीक डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।
Power Cut को लेकर क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications