Delhi Power Cut: दिल्ली में आज इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बाधित, यहां देखें लिस्ट

Delhi Power Cut: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी और सूरज की प्रचंड किरणों के बीच बिजली की कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जो कि शहर की आपूर्ति क्षमता से अधिक है।

इससे पावर हाउस पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके अतिरिक्त, ट्रांसफार्मर, HVDS मेंटेनेंस, LT सर्किट अपग्रेडेशन और फीडर कार्यों के कारण भी बिजली कटौती की जा रही है ।​

delhi-power-cut

आईए जानते हैं आज शहर के किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....

दिल्ली में 6 मई 2025 को विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस और नई लाइन बिछाने के कारण कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित विभागों ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। बीएसईएस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

बिजली विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह कटौती मुख्यतः रखरखाव और केबल बिछाने के कार्यों के चलते की जा रही है। हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।

नीचे प्रमुख क्षेत्रों, समय और कारणों की सूची दी गई है:

मोहन गार्डन

समय: 14:00 से 17:00 बजे

  • कार्य: HVDS मेंटेनेंस
  • प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक WE और ब्लॉक RK, मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द

समय: 11:00 से 14:00 बजे

  • कार्य: ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
  • प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक B, भगवती गार्डन, नवादा
  • कार्य: LT सर्किट रखरखाव
  • प्रभावित क्षेत्र: फेज 4, ओम विहार, हस्तसाल
  • कार्य: HVDS मेंटेनेंस (दोहराया कार्य)
  • प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक WE और RK, मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द

पालम

समय: 11:00 से 14:00 बजे

  • कार्य: नए LTAB सर्किट की बिछाई
  • प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक A और ब्लॉक C, महावीर एन्क्लेव पार्ट 1
  • कार्य: LT ACB प्रतिस्थापन
  • प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक J, पालम

मुंडका

  • समय: 11:00 से 14:00 बजे
  • कार्य: ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन
  • प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक A, जे.जे. कॉलोनी 2, नांगलोई

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी

  • समय: 11:00 से 13:00 बजे
  • कार्य: ट्रांसफॉर्मर सिविल कार्य
  • प्रभावित क्षेत्र: भारत नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी

बिजली विभाग ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए पूर्व तैयारी कर लें और संबंधित समय के दौरान आवश्यक बिजली उपयोग को नियंत्रित करें। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं। https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+