Delhi Power Cut संडे स्पेशल ब्लैकआउट! देर तक सोने और नेटफ्लिक्स वॉचिंग की है प्लानिंग? चेक कर लें ये लिस्ट
Delhi Power Cut: दिल्लीवासियों के लिए 22 फरवरी 2026 रविवार का दिन तकलीफ देह हो सकती है। राजधानी के कई इलाकों में लाइट की रफ्तार आपके संडे स्पेशल प्रोग्राम में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में जो लोग देर तक सोने और घर पर आराम करने का प्लान बना रहे हैं वो अपना इंतजाम कर लें।
दिल्ली के कई पॉश और इंडस्ट्रियल इलाकों में कल रविवार को BRPL (BSES) की 'मेंटेनेंस टीमें' सड़क पर होंगी। जबकि आप संडे मोड में होंगे, विभाग बिजली के तारों की 'सर्जरी' और ट्रांसफार्मर की 'सफाई' कर रहा होगा।

Delhi Power Cut Schedule: व्यावसायिक-औद्योगिक क्षेत्रों में प्रमुख कटौती
संडे की सुस्ती पर बिजली का झटका मिलेगा अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो कल का संडे आपके लिए थोड़ा ऑफ-लाइन हो सकता है। यहां देखें बिजली कटौती से प्रभावित एरिया कि लिस्ट...
साकेत और मालवीय नगर (पंचशील): यहां सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी। यानी संडे लंच के समय किचन में माइक्रोवेव या चिमनी चलाने में दिक्कत हो सकती है।
ओखला इंडस्ट्रियल एरिया: ओखला फेज-1 (B-ब्लॉक और DDA शेड्स) में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक और ओखला फेज-2 (संजय कॉलोनी, पॉकेट-Y) में सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
नेहरू प्लेस: दिल्ली के प्रमुख आईटी हब नेहरू प्लेस में सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक शटडाउन रहेगा।
मोहन कोऑपरेटिव: बदरपुर स्थित मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट (ब्लॉक-B) में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर: यहां सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा।
Delhi के पॉश इलाकों का पॉवर कट शेड्यूल
रविवार की छुट्टी के दिन घरों में रहने वाले लोगों को इन इलाकों में थोड़ी परेशानी हो सकती है:
हरि नगर और जनकपुरी: हरि नगर (ब्लॉक-CA) में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक ट्रांसफार्मर की सफाई और ऑयल टॉप-अप का काम होगा।
मालवीय नगर और साकेत: पंचशील एक्सटेंशन, मालवीय नगर में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
ईस्ट ऑफ कैलाश: ब्लॉक-F में सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक RMU मेंटेनेंस के कारण लंबी कटौती हो सकती है।
पालम और द्वारका: पालम (पॉकेट-13 मंगलापुरी और ब्लॉक-J) में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक और भरथल गांव (द्वारका) में दोपहर 2:00 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम चलेगा।
पश्चिम दिल्ली के नांगलोई, मुंडका और नजफगढ़ में पॉवर आउटेज
नांगलोई: उद्योग नगर और नांगलोई जाट में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक 11KV फीडर मेंटेनेंस होगा।
मुंडका: वेस्ट केबिन ब्लॉक में सुबह 11:02 से दोपहर 1:02 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
Power Cut पर संडे सर्वाइवल गाइड: क्या करें और क्या न करें?
संडे को अक्सर घरों में पानी की खपत ज्यादा होती है। सुबह 10:30 बजे तक अपनी पानी की टंकी फुल कर लें, क्योंकि 11:00 बजे के बाद मोटर नहीं चलेगी।
अगर आप संडे को रील देखने या गेम खेलने के शौकीन हैं, तो सुबह ही अपने गैजेट्स 100% चार्ज कर लें।
सुनिश्चित करें कि आपका इन्वर्टर ठीक है, वरना 3-4 घंटे की कटौती भारी पड़ सकती है।
BRPL की खास अपील
BRPL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मेंटेनेंस शटडाउन के दौरान आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें, खासकर अस्पताल, कारोबारी प्रतिष्ठान और घरेलू उपभोक्ता। कंपनी का कहना है कि मेंटेनेंस पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी और समय से पहले काम पूरा होने पर बिजली जल्दी भी आ सकती है।
चूंकि कल रविवार है, इसलिए सलाह दी जाती है कि पानी भरने या बिजली से जुड़े अन्य घरेलू काम सुबह 11 बजे से पहले निपटा लें। मोबाइल और लैपटॉप जैसे गैजेट्स को चार्ज रखें। किसी भी जानकारी के लिए आप BSES के हेल्पलाइन नंबर 19123 पर कॉल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications