Delhi Power Cut: दिल्ली- NCR में 28 जून को इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, मेंटेनेंस के कारण ये इलाके प्रभावित

Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जन जीवन बेहाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

delhi-power-cut

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहती है।

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 28 जून 2025 को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (DDL) की ओर से यह प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (रोकथाम संबंधी रखरखाव) कार्य किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

प्रभावित क्षेत्र:

  • मोटी नगर क्षेत्र का पेट्रोल पंप क्षेत्र

बिजली कटौती का समय:

  • सुबह 7:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक (4 घंटे)

इसके अतिरिक्त, ग्रेटर नोएडा के टेकजोन-04 और आसपास के कुछ क्षेत्रों में भी अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी। संबंधित क्षेत्रों में भी निर्धारित अनुरक्षण कार्य किए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा में प्रभावित क्षेत्र व समय:

  • टेकजोन-04 एवं टेकजोन-04 इंस्टिट्यूशनल एरिया
  • प्रमुख स्थान: Spring Meadows, Omkar Royale Nest, NX-One, Sarvottam School, Ryan School, JM International, Pacific World School, St. Xavier's, Mayfair Residency

दिल्ली बिजली विभाग के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है - जून के दूसरे हफ्ते में पीक डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।

Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?

दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"

Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।

साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+