Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, AC-कूलर ठप, लू करेगी हालत पस्त!
Delhi Power Cut 14th April 2025: दिल्ली वालों को 14 अप्रैल 2025 को गर्मी के मौसम में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। राजधानी के कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली की सप्लाई ठप रहेगी। बिजली विभाग ने पहले ही इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि मेंटेनेंस और तकनीकी कामों की वजह से पावर कट जरूरी है।
यह पावर कट अचानक नहीं, बल्कि प्लानिंग के तहत किया जा रहा है ताकि ट्रांसफार्मर, फीडर और अन्य बिजली सप्लाई से जुड़ी व्यवस्था को समय पर जांचा और दुरुस्त किया जा सके। टैगोर गार्डन, पालम, वसंत कुंज, विकासपुरी, साकेत, सरिता विहार, नजफगढ़, जाफरपुर, हौज़ खास, छतरपुर और मोहान गार्डन जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहने की संभावना है।

इस दौरान न तो पंखा चलेगा, न कूलर और न ही एसी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को पहले से तैयारी करनी होगी। खासकर उन इलाकों में जहां पेड़ छंटाई, लोड बैलेंसिंग और ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग जैसे काम होने हैं, वहां बिजली कटौती थोड़ी लंबी भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Delhi Today: वक्फ कानून पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बड़ी बैठक, जानें दिल्ली में आज क्या-क्या है खास?
बिजली विभाग का कहना है कि यह जरूरी कदम है ताकि भविष्य में बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। इसलिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
टैगोर गार्डन और आसपास के इलाके
टैगोर गार्डन में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के निवारक रखरखाव का काम होगा। इसके चलते:
- दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक न्यू चौखंडी और विष्णु गार्डन में बिजली नहीं रहेगी।
- सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक D ब्लॉक टैगोर गार्डन और टैगोर गार्डन एक्सटेंशन प्रभावित रहेंगे।
- तिलक नगर के ब्लॉक 14 में भी इसी दौरान बिजली कटेगी।
पालम और वसंत कुंज
- पालम के सेक्टर-7 स्थित क्राउन अपार्टमेंट में RMU रखरखाव के चलते 11:00 से 14:00 बजे तक बिजली कटेगी।
- दुर्गा पार्क कॉलोनी, दशरथपुरी और आसपास के इलाकों में HVDS रखरखाव होगा।
- वसंत कुंज में कपास हेरा, महिपालपुर, रुचि विहार और महरौली गांव समेत कई इलाकों में 10:00 से 14:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विकासपुरी और उत्तम नगर
- सैनिक एन्क्लेव, पंचशील एन्क्लेव, प्रेस एन्क्लेव जैसे इलाकों में 11 केवी फीडर की मरम्मत होगी।
- उत्तम नगर की JJ कॉलोनी में LT ACB रखरखाव के चलते 11 से 14 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
हौज खास, साकेत और नेहरू प्लेस
- ग्रीन पार्क, अर्जुन नगर, सफदरजंग एन्क्लेव और ग्रीन पार्क एक्सटेंशन में ट्रांसफार्मर पर काम होगा।
- साकेत के सैनिक फार्म और पर्यावरण परिसर क्षेत्र में भी रखरखाव के कारण बिजली नहीं रहेगी।
- नेहरू स्थान में कृषि विहार, ग्रेटर कैलाश जैसे इलाकों में दोपहर 2 बजे तक कटौती होगी।
सरिता विहार और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
- खड्डा कॉलोनी, गायत्री कुंज और लालू कॉलोनी अली जैसे इलाकों में ट्रांसफार्मर का रखरखाव होगा।
- ओखला, जामिया नगर और महारानी बाग के कुछ हिस्सों में भी बिजली नहीं रहेगी।
नजफगढ़, जाफरपुर और आसपास के गांव
- नजफगढ़ क्षेत्र में दर्जनों गांव जैसे असालतपुर खवाद, हसनपुर, झटीकरा, खेड़ा डबास, दौलतपुर और उजवा में बिजली कटेगी।
- जाफरपुर के सारंगपुर, ढांसा, बधोसरा, काजीपुर और मित्रों गांव में भी 10 से 13 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
बिजली विभाग की अपील
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने इलाके में कटौती से पहले जरूरी काम निपटा लें और आवश्यक उपकरणों की बैटरी को चार्ज करके रखें। रखरखाव कार्यों का मकसद भविष्य में निर्बाध और बेहतर बिजली सप्लाई देना है।
ये भी पढ़ें: Weather Update: मौसम ने बदली चाल, राहत के बाद अब 'लू' का आतंक! जानें दिल्ली समेत कहां-कहां बारिश का अलर्ट?
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications