Delhi Power Cut: बवाना में लाइट गई तो घबराना मत! जानें दिल्ली में आज कहां-कहां बिजली कटौती तय?
Delhi Power Cut: अगर आप दिल्ली के उत्तर-पश्चिम हिस्से में रहते हैं और अचानक लाइट चली जाए तो परेशान मत होइए। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 9 से 12 मई तक कुछ इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बाधित रह सकती है।
बिजली कट क्यों होगी?
दरअसल, NHAI की सड़क निर्माण परियोजना के चलते 66kV ओवरहेड कंडक्टर को अंडरग्राउंड केबल से बदला जा रहा है। यह काम बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर NH-344P के जंक्शन तक किया जा रहा है।

इस दौरान, बवाना-1 से Bawana Clear Water (BCW) सर्किट को शटडाउन किया जाएगा। ये सर्किट जिन इलाकों को पावर सप्लाई करता है, वहां कुछ समय के लिए बिजली की सप्लाई ठप हो सकती है।
किन इलाकों में बिजली गुल रहेगी?
इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है-
- बैंकनर
- बवाना J.J कॉलोनी
- औचंदी
- दरियापुर नांगल
- घोघा गांव
- बरवाला
- होलम्बी कलां
- बवाना गांव
क्या है वैकल्पिक इंतज़ाम?
TPDDL ने बताया है कि उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए-
- 66kV नेटवर्क के लिए वैकल्पिक सर्किट एक्टिव किया गया है।
- 11kV स्तर पर बैकफीडिंग की भी व्यवस्था की गई है।
BYPL के क्षेत्र में भी पावर कट की सूचना
- BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) के क्षेत्र में 13 मई को एक शॉर्ट शटडाउन तय है- 10:30 AM से 12:00 PM
- क्षेत्र: करावल नगर, सी-1, सी-2, पुस्ता-2, सोनिया विहार
- कारण: कमजोर बिंदुओं की मरम्मत।
जरूरी संपर्क:
- BSES हेल्पलाइन (24x7): 19123
- इमरजेंसी/स्ट्रीट लाइट शिकायत: 011-49516707
- ऑफिशियल वेबसाइट: www.bsesdelhi.com
अगर आप इन इलाकों में रहते हैं तो अगले कुछ दिन बिजली का शेड्यूल ध्यान में रखें। बैकअप और चार्जिंग पहले से कर लें। सड़क निर्माण के बाद ये बदलाव लंबे समय के लिए फायदेमंद साबित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications