Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 8 और 9 जुलाई को बत्ती रहेगी गुल, लिस्ट में इन इलाकों का नाम शामिल

Delhi Power Cut: दिल्लीवासियों को इस सप्ताह बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। BSES यमुना पावर लिमिटेड ने जानकारी दी है कि 8 और 9 जुलाई को राजधानी के कुछ इलाकों में निर्धारित समयानुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती लोड मैनेजमेंट और आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते की जा रही है।

बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अपने जरूरी कार्यों की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Delhi Power Cut

8 जुलाई को इन इलाकों में बिजली कटौती

(समय: दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक)

  • साबोली कॉलोनी, मंडोली
  • गांव साबोली, मंडोली
  • ब्लॉक बी, राधा विहार, मंडोली
  • ब्लॉक C-A3, हर्ष विहार, मंडोली
  • ब्लॉक डी, गांव साबोली, मंडोली
  • ब्लॉक के, गांव साबोली, मंडोली
  • ब्लॉक ए, गांव साबोली, मंडोली
  • ब्लॉक सी, प्रताप नगर, राधा विहार, मंडोली
  • सेवा धाम, मंडोली
  • प्रताप नगर, राधा विहार, मंडोली
  • ब्लॉक बी, शक्ति गार्डन
  • ब्लॉक ए, ईस्ट गोकुलपुर (नंद नगरी)

9 जुलाई को इन इलाकों में बिजली कटौती

(समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

  • चमन पार्क, बी ब्लॉक, गोकुलपुरी (करावल नगर)
  • कारण: आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य

ये भी पढ़ें Delhi University के एडमिशन फॉर्म से गायब हुआ 'उर्दू', अब DU ने बताया क्यों हुआ ऐसा?

बिजली कटौती से पहले क्या तैयारी करें

  • मोबाइल और पावर बैंक को पूरी तरह चार्ज कर लें, ताकि कटौती के दौरान संपर्क बनाए रखने में परेशानी न हो।
  • इमरजेंसी लाइट, टॉर्च या इनवर्टर की बैटरी चेक कर लें और जरूरत हो तो बैटरी पहले ही चार्ज कर लें।
  • फ्रिज और डीप-फ्रीज़र को कम से कम खोलें ताकि अंदर की ठंडक बनी रहे और खाने-पीने की चीज़ें खराब न हों।
  • पानी भरकर रखें- यदि आपके घर में पानी की मोटर बिजली से चलती है तो कटौती से पहले टंकियां भर लें।
  • ऑफिस या ऑनलाइन वर्किंग यूज़र्स अपने काम का बैकअप ले लें
  • और जरूरी फाइल्स को सेव कर लें, जिससे अचानक बिजली जाने पर डेटा न गुम हो।
  • जरूरी भोजन पहले से बना लें या तैयार रखें, खासकर अगर इलेक्ट्रिक किचन अप्लायंसेज़ पर निर्भर हैं।
  • बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार व्यक्तियों की अतिरिक्त जरूरतों का ध्यान रखें
  • कार्यक्रमों या मीटिंग्स की प्लानिंग बिजली कटौती के समय से पहले या बाद में करें

ये भी पढ़ें Delhi: डांट, गुस्सा और फिर डबल मर्डर, दिल्ली में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का कबूलनामा कर देगा हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+