Delhi Power Cut: होली की मस्ती में पड़ेगी खलल! अगले 48 घंटे जनकपुरी-छतरपुर समेत कई इलाकों में गुल रहेगी बत्ती
Delhi Power Cut: 3 मार्च और 4 मार्च 2026 को दिल्ली होली के खुमार में डूबी होगी, कहीं होलिका दहन की तैयारी होगी, तो कहीं पकवान बन रहे होंगे। लेकिन सावधान! दिल्ली में होली की छुट्टियों के बीच बिजली विभाग ने मेंटेनेंस का काम तेज कर दिया है।
अगर आप दक्षिण या पश्चिम दिल्ली में रहते हैं, तो अगले दो दिन आपके लिए थोड़े भारी पड़ सकते हैं। BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने 3 मार्च और 4 मार्च 2026 के लिए मेंटेनेंस शटडाउन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

अगर आपके घर में भी गुजिया बनाने के लिए मिक्सी चलनी है या शाम को होलिका दहन के समय लाइट की जरूरत है, तो अपने इलाके का टाइम अभी नोट कर लें।
BRPL Holi Outage Schedule: 3 मार्च कहां-कहां लगेगा कट?
BSES ने 3 मार्च मंगलवार को ज्यादातर इलाकों में यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच होगी। विभाग का कहना है कि होली के मुख्य त्योहार से पहले ये काम निपटाना जरूरी है ताकि त्योहार के दिन कोई बड़ा फॉल्ट न हो।
साकेत और मालवीय नगर: ब्लॉक सी शिवालिक और भविष्य निधि एन्क्लेव में 11:00 से 14:00 बजे तक ट्रांसफार्मर मरम्मत के कारण बिजली नहीं रहेगी।
छतरपुर और घिटोरनी: छतरपुर गांव (ब्लॉक A1), घिटोरनी गांव और असोला वाइल्ड लाइफ सेंचुरी वाले इलाकों में 3 घंटे का कट रहेगा।
नजफगढ़ और नवादा: रेवला खानपुर, खैरा गांव और नवादा एक्सटेंशन में भी दोपहर 2 बजे तक बत्ती गुल रहेगी।
जनकपुरी: सी-1 ब्लॉक और तिहाड़ जेल परिसर में मेंटेनेंस के कारण दोपहर तक सप्लाई प्रभावित होगी।
हौज खास और सरिता विहार: गौतम नगर, NCERT कैंपस और सरिता विहार पॉकेट-F में दोपहर 12:30 बजे तक काम चलेगा।
पश्चिम विहार: मियांवाली नगर (ब्लॉक A-4) के निवासियों को भी 11 से 2 बजे तक बिना बिजली रहना होगा।
4 मार्च होली के दिन दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
बुधवार को मेंटेनेंस का दायरा और बढ़ जाएगा जिसके कारण सफदरजंग एन्क्लेव और ग्रीन पार्क में बिजली कटौती रहेगी। सफदरजंग एन्क्लेव ब्लॉक B-4 और ग्रीन पार्क एक्सटेंशन में पोल डैमेज और रूटीन मेंटेनेंस के चलते दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
सैनिक फार्म और पुष्प विहार: साकेत डिवीजन के तहत सैनिक फार्म और पुष्प विहार सेक्टर-4 के सरकारी क्वार्टरों में 3 घंटे का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस होगा।
कालकाजी: अलकनंदा डिवीजन के एच-ब्लॉक कालकाजी में 11:03 से 14:03 बजे तक काम चलेगा।
डेरा और जौनपुर गांव: छतरपुर डिवीजन के डेरा गांव, जौनपुर और फतेहपुर बेरी में सुबह 11 बजे से लंबी कटौती होगी।
मुंडका और नांगलोई: अमर कॉलोनी और इंदर एन्क्लेव (पश्चिम विहार) में भी दोपहर तक सप्लाई बंद रहेगी।
द्वारका सेक्टर-19: नजफगढ़ डिवीजन के तहत पॉकेट-1, बीस सूत्री कॉलोनी में दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Power Cut होने पर दिल्लीवालों के लिए जरूरी टिप्स
पानी की टंकी फुल रखें: होली पर पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कट लगने से पहले (सुबह 10 बजे तक) मोटर चलाकर पानी भर लें।
गुजिया और पकवान: मिक्सी या ओवन का काम सुबह 11 बजे से पहले या दोपहर 2 बजे के बाद ही प्लान करें।
स्पीकर और फोन चार्जिंग: अगर आप शाम को 'होली पार्टी' की सोच रहे हैं, तो अपने ब्लूटूथ स्पीकर और फोन को सुबह ही फुल चार्ज कर लें।
वर्क फ्रॉम होम: अगर आप घर से काम कर रहे हैं, तो अपने लैपटॉप और पावर बैंक को पहले ही फुल चार्ज रखें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए मेंटेनेंस के समय अपने महंगे उपकरणों (फ्रिज, एसी) के प्लग निकाल दें।
BSES के मुताबिक, ये रूटीन शटडाउन हैं। हम पुराने ट्रांसफार्मर बदल रहे हैं और फीडर पिलर की सफाई कर रहे हैं ताकि आने वाले हफ्तों में बढ़ते लोड के कारण कोई बड़ा ब्रेकडाउन न हो।
अगर आप दिल्ली के BRPL क्षेत्र में रहते हैं, तो 3 और 4 मार्च 2026 को बिजली कटौती के लिए तैयार रहें। यह शटडाउन अस्थायी है, लेकिन कई इलाकों में 2 से 3 घंटे तक बिजली गुल रह सकती है। समय रहते तैयारी करना आपके लिए परेशानी से बचने का सबसे बेहतर तरीका होगा।












Click it and Unblock the Notifications