'3000 के पार पहुंचा AQI, छिपा रहे आंकड़े', दिल्ली प्रदूषण पर सियासी भूचाल, AQI 400 के पार, चुप क्यों सरकार?

Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी बन गई है। दिवाली के अगले दिन राजधानी घने धुएं और स्मॉग की चादर में ढकी नजर आई। मंगलवार को भी स्थिती कुछ वैसी ही बनी रही। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया, जिससे हवा गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गई। इस बीच प्रदूषण को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी सरकार पर प्रदूषण के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने भी कई निगरानी केंद्रों से रात के समय प्रदूषण का डेटा गायब होने पर सवाल उठाए हैं। वहीं बीजेपी नेताओं ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को दिल्ली के प्रदूषण से जोड़ते हुए AAP को घेरा है। सरकार की ओर से इन आरोपों पर जवाब को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Delhi Pollution

AQI 400 पार, दिल्ली में छाई स्मॉग की चादर

दिवाली के अगले दिन दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई। कई एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। इससे राजधानी में सांस लेना मुश्किल होने की चिंता बढ़ गई है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच बीजेपी, AAP और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

AAP का आरोप- AQI के आंकड़ों में हो रही हेराफेरी

AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर प्रदूषण के आंकड़े बेहतर दिखाने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि प्रदूषित इलाकों में लगे कुछ निगरानी केंद्र बंद किए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजधानी के दूर-दराज और हरे-भरे इलाकों में 20 नए AQI स्टेशन लगाए गए हैं, ताकि प्रदूषण का स्तर कम दिखाई दे।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिवाली की रात कई निजी एयर क्वालिटी प्लेटफॉर्म्स का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली के कई हिस्सों में AQI का स्तर 3,000 पार पहुंच गया था। भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि प्रदूषित इलाकों में लगे मॉनिटरिंग स्टेशनों पर सीधे पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे हवा की गुणवत्ता के आंकड़े प्रभावित हो सकते हैं।

कांग्रेस ने पूछा- 25 स्टेशनों से डेटा क्यों गायब था?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी दिल्ली सरकार से प्रदूषण के आंकड़ों को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने दावा किया कि 8 और 9 नवंबर की दरमियानी रात सुबह 2 से 3 बजे के बीच दिल्ली के 39 में से 25 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर PM2.5 का डेटा दर्ज नहीं हुआ।

खेड़ा ने सवाल उठाया कि क्या प्रदूषण का स्तर मशीनों की माप क्षमता से अधिक हो गया था, क्या उपकरण बंद कर दिए गए थे या फिर आंकड़े जानबूझकर छिपाए गए? उन्होंने कहा कि डेटा नहीं मिलने का मतलब यह नहीं है कि प्रदूषण खत्म हो गया। सरकार को इस बारे में जनता को जवाब देना चाहिए।

बीजेपी ने पंजाब में पराली जलाने को बताया साजिश

दिल्ली के मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने पंजाब में दिवाली के दिन पराली जलाने की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी को साजिश बताया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इसकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

मिश्रा के मुताबिक, उन्हें और बीजेपी नेता सिरसा को पंजाब के किसानों के फोन आए थे। किसानों ने दावा किया था कि जब वे घरों में दिवाली मना रहे थे, तब उनके खेतों में आग लगाई जा रही थी। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार के लिए उपलब्ध सैटेलाइट डेटा की जांच की।

मिश्रा ने दावा किया कि 7 नवंबर को पराली जलाने की 125 घटनाएं दर्ज हुई थीं, जबकि 8 नवंबर को यह संख्या बढ़कर 1,200 हो गई। उन्होंने इसे किसानों, पंजाब, दिल्ली और दिवाली के खिलाफ साजिश बताया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री से जांच और पंजाब में मौजूद AAP नेताओं के फोन रिकॉर्ड की पड़ताल करने की मांग की।

बीजेपी सांसद ने भी AAP पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर AAP पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को दिवाली पर प्रदूषित रखने के लिए ऐसा किया गया, ताकि इसका दोष बीजेपी सरकार पर डाला जा सके।

खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस और AAP की पिछली सरकारों ने प्रदूषण की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उनके मुताबिक, लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को ठीक करने में मौजूदा सरकार को समय लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+