Artificial Rain: दिल्लीवालों को जहरीली हवा से जल्द मिल सकती है राहत, आर्टिफिशियल बारिश की हो रही तैयारी

Artificial Rain Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा इस वक्त बेहद खराब श्रेणी में है और लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण से राहत के लिए सरकार के स्तर पर कई प्रयास हो रहे हैं। अगले 72 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है। इसके लिए मेरठ एक विशेष एयरक्राफ्ट भी रवाना हो गया है। प्रदूषण के जानलेवा स्तर को देखते हुए सरकार यह वैकल्पिक प्रयोग कर रही है। अगर यह सफल रहता है, तो लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलेगी।

दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर को काबू में लाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी की हवा में घुलते जहर को खत्म करने के लिए अब क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए कानपुर से मेरठ के लिए एक विशेष सेना का एयरक्राफ्ट रवाना हो चुका है।

artificial rain Delhi Pollution

Artificial Rain के लिए क्लाउड सीडिंग

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रक्रिया के लिए पाइरोटेक्निक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक में एयरक्राफ्ट के दोनों पंखों के नीचे 8 से 10 पाइरोटेक्निक फ्लेयर्स लगाए जाएंगे। विमान जब ऊंचाई पर बादलों के पास पहुंचेगा, तब पायलट इन फ्लेयर्स को सक्रिय कर देंगे। सिल्वर आयोडाइज्ड और अन्य रासायनिक तत्व बादलों में छोड़े जाएंगे, जिससे संघनन बढ़ेगा और बादलों के घर्षण से कृत्रिम बारिश होगी। सूत्रों के मुताबिक, मौसम की स्थिति फिलहाल इस प्रयोग के लिए अनुकूल मानी जा रही है। सरकार फिलहाल इस प्रोजेक्ट को पूरी गोपनीयता के साथ अंजाम दे रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi AQI Today: दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, लगातार चौथे दिन 'बहुत खराब’ श्रेणी में एयर क्वालिटी

Delhi Pollution से मिलेगी लोगों को राहत

⦁ दिल्ली में फिलहाल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही है। हार्ट और अस्थमा के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

⦁ ऐसे में विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यह कृत्रिम बारिश हवा में फैले प्रदूषक कणों को नीचे बैठाने में मदद करेगी और AQI में 100-150 अंकों तक की गिरावट आ सकती है।

⦁ अगर यह तकनीक सफल होती है, दिल्लीवालों को अगले तीन दिन में प्रदूषण से राहत मिलेगी। इस बीच सरकार की ओर से भी पानी के छिड़काव जैसे उपाय किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi AQI 400 पार, आसमान में छाया दमघोंटू धुंध, CM रेखा गुप्ता बोलीं- पिछले सालों से प्रदूषण घटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+