Delhi में चलेगा 'क्लीन एयर मिशन! कराई जाएगी कृत्रिम बारिश, 1 नवंबर 2025 से पुराने वाहनों पर कड़ी रोक
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि बहुत जल्द दिल्ली में क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding) तकनीक के जरिए पहली कृत्रिम बारिश कराई जाएगी, ताकि वायु प्रदूषण को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा, 'प्रदूषण को कम और समाप्त करने के लिए हम सभी वैज्ञानिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेंगे, जो अपनी नवीनतम तकनीकों के माध्यम से दिल्ली सरकार की प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में मदद करेंगे। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली सरकार ने IIT कानपुर के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं, जो क्लाउड सीडिंग और कृत्रिम वर्षा पर आधारित है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की मंजूरी मिल गई है और बहुत जल्द दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश होगी।'

ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन लगाना होगा अनिवार्य
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, अब यह अनिवार्य किया जाएगा कि सभी ऊँची इमारतों, विशेषकर 3000 मीटर से ऊँची वाणिज्यिक इमारतों, मॉल, होटल आदि पर एंटी-स्मॉग गन लगाई जाएं। इससे पूरे दिल्ली में धूल नियंत्रण में मदद मिलेगी और वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें Delhi Metro में यात्रा करना होगा अब और भी सुलभ, इन यात्रियों को मिलेगा VIP प्रोटोकॉल!
1 नवंबर 2025 से पुराने वाहनों पर कड़ी रोक
मुख्यमंत्री ने बताया कि, '1 नवंबर 2025 से दिल्ली में आने वाला हर व्यावसायिक वाहन BS6, CNG या इलेक्ट्रिक वाहन होना चाहिए। इससे पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर रोक लगेगी। हम दिल्ली की सीमाओं पर ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाएंगे, जो पुराने (End-of-Life) वाहनों की पहचान कर सकेंगे। जैसे ही कोई ऐसा वाहन कैमरे की रेंज में आएगा, वह तुरंत पहचाना जाएगा और उसे रोक दिया जाएगा। ये कैमरे सभी पेट्रोल पंपों पर भी लगाए जाएंगे, जिससे इन वाहनों की पहचान हर जगह की जा सकेगी।'
ये भी पढ़ें Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आठ हजार पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां












Click it and Unblock the Notifications