Delhi Metro में यात्रा करना होगा अब और भी सुलभ, इन यात्रियों को मिलेगा VIP प्रोटोकॉल!

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुरक्षा और उनकी यात्रा को आसान और सुलभ बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। रविवार, 1 जून को डीएमरासी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सहयोग से विशेष श्रेणी के यात्रियों के लिए 'प्राथमिकता जांच पहल' (Priority Frisking Initiative) की शुरूआत की है।

इसके तहत अब विकलांगजन, गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशुओं के साथ महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और चोटिल यात्री दिल्ली मेट्रो में और अधिक सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे।

delhi-metro-news

DMRC ने इस नई सुविधा की जानकारी रविवार को एक पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X'पर दी। इस पहल का उद्देश्य इन विशेष यात्रियों के लिए सुरक्षा जांच को सहज, सम्मानजनक और बिना किसी परेशानी के बनाना है, ताकि वे बिना बाधा के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

DMRC के इस पहल को किसे मिलेगा लाभ?

इस पहल का लाभ निम्नलिखित श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगा:

  • दिव्यांगजन (Specially-abled persons)
  • गर्भवती महिलाएं
  • नवजात शिशुओं के साथ महिलाएं
  • वरिष्ठ नागरिक
  • चोटिल यात्री

DMRC ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी यात्री की पात्रता को लेकर कोई संदेह या विवाद उत्पन्न होता है, तो सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति से आवश्यक दस्तावेज दिखाने के लिए कह सकते हैं, जिससे उसकी स्थिति की पुष्टि की जा सके।

सुरक्षा के साथ सुविधा भी सुनिश्चित

DMRC ने CISF के साथ मिलकर इस पहल को सुचारु रूप से लागू करने और सुरक्षा स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का कार्य शुरू कर दिया है। प्राथमिकता जांच व्यवस्था यह सुनिश्चित करेगी कि विशेष श्रेणी के यात्री लंबी कतारों और अनावश्यक देरी से बचते हुए शीघ्रता से जांच प्रक्रिया पूरी कर सकें।

पहले से ही दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधा

DMRC ने बताया कि वह पहले से ही दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी मेट्रो प्रणाली को पूरी तरह से अनुकूल और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। सभी मेट्रो स्टेशनों पर आरक्षित सीटों की व्यवस्था के अलावा, टैक्टाइल पाथ, व्हीलचेयर और अन्य सहायता सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

DMRC का कहना है कि यह पहल सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है, जिससे देशभर में अन्य परिवहन व्यवस्थाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया गया है।

उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी रहा सफल

DMRC ने पिछले महीने 19 से 21 मई के बीच शास्त्री पार्क स्थित डीएमआरसी एकेडमी में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ पब्लिक ट्रांसपोर्ट (UITP) के साथ मिलकर एक तीन दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम 'एडवांस्ड मेट्रो ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस' का आयोजन किया था।

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश और दुनिया के मेट्रो ऑपरेशन विशेषज्ञों और ट्रेनरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य था मेट्रो प्रोफेशनल्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों से लैस करना ताकि वे शहरी रेल प्रणाली को और अधिक सुरक्षित, प्रभावी और नवीन बना सकें।

इस मौके पर DMRC के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार, निदेशक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) मनुज सिंगल और UITP इंडिया प्रमुख रूपा नंदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

डॉ. कुमार ने कहा, "UITP के साथ हमारा सहयोग मेट्रो रेल संचालन में उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति DMRC की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को वैश्विक दृष्टिकोण से लैस करेगा, जो सतत और बुद्धिमान शहरी गतिशीलता के भविष्य को आकार देगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+