Delhi Pollution: दिवाली से पहले प्रदूषण के आगोश में देश का 'दिल', AQI पहुंचा 252
Delhi pollution: दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा बुरी तरह से प्रदूषित हो गई है, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार की पेशानी पर बल पड़ गया है। दिल्ली में आज सुबह AQI 252 पहुंच चुका है, जो कि अच्छे संकेत नहीं है। आपको बता दें कि सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकॉस्टिंग एंड रिसर्च यानी कि सफर ने पहले ही चेतावनी दी हुई है कि अगर इस बार दिवाली में पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत भी आतिशबाजी हुई तो हालात यहां पर काफी खराब होंगे और लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल दिल्ली में मौसम ड्राई बना हुआ है और लोगों को स्मोग के साथ अब सुबह-शाम हल्की-हल्की ठंड भी देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
Recommended Video

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 252 AQI (बहुत खराब)
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 248 AQI ( औसत)
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 273 AQI (बहुत खराब)
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 297 AQI (खराब)
- परपड़गंज - 244 AQI (खराब)
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 247 AQI (खराब)

पराली बिल्कुल भी ना जलाई जाए
सफर ने कहा है कि दिल्ली में दिवाली रात एक बजे से लेकर सुबह चार बजे तक पीएम-10 और पीएम-2.5 तक रह सकता है। उसने कहा है कि अगर दिल्ली की स्थिति में सुधार चाहिए तो दिवाली की रात के अगले तीन दिनों तक दिल्ली और उसके आस-पास राज्यों में पराली बिल्कुल भी ना जलाई जाए।

दिन गर्म, रातें ठंडी: मौसम विभाग
फिलहाल मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगी हैं। दिन में आज भी मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप तो निकलेगी लेकिन उसमें तपन नहीं रहेगी। फिलहाल दिल्ली में दिन में भी तापमान साफ बना रहेगा, मौसम का ये हाल इस पूरे हफ्ते रहने वाला है। जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर तो वहीं मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बारिश का अंदेशा जताया है, जबकि महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण , पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications