Delhi Pollution: दिल्ली सरकार ने पुरानी पेट्रोल-डीजल कारों पर लगाया प्रतिबंध
दिल्ली सरकार ने बताया कि बीएस- III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध मंगलवार से लागू होगा। कहा कि वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर हम पर्यावरण विभाग के साथ स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Delhi pollution: दिल्ली सरकार ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए मंगलवार से राष्ट्रीय राजधानी में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चारपहिया वाहनों के इस्तेमाल पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता सोमवार को शीतलहर में शांत हवाओं के चलते गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सभी एनसीआर राज्यों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण विरोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया।
Recommended Video

दिल्ली सरकार ने बताया कि बीएस- III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध मंगलवार से लागू होगा। कहा कि वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर हम पर्यावरण विभाग के साथ स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है तो शुक्रवार से पहले प्रतिबंध हटाया जा सकता है।
राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को शाम चार बजे 434 पर रहा, जो रविवार के 371 से खराब हो गया। 201 और 300 के बीच AQI को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: भीषण शीतलहर की चपेट में दिल्ली, 15 जनवरी तक बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी












Click it and Unblock the Notifications