अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली दिल्ली में आज, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
delhi police traffic advisory today: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम आदमी पार्टी की रामलीला मैदान में आयोजित महारैली को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। घर से निकले से पढ़ ले पुलिस की एडवाइजरी।
delhi traffic police advisory today: आम आदमी पार्टी (AAP) आज दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ महारैली का आयोजन कर रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की इस रैली में एक लाख से ऊपर की भीड़ आएगी।
आप की महारैली को लेकर दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

अगर आप भी आज यानी रविवार 11 जून को परिवार के साथ कई घुमने जाने का प्लान बना रहे है तो घर से बाहर निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। नहीं तो आप जाम में फेंस सकते है। दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आशंका जताई है कि आज रामलीला मैदान के आसपास वाहनों का अधिक दबाव हो सकता है। इसलिए, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को इन रास्तों से बचकर निकलें की सलाह दी है।
दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट, जेएलएन मार्ग, भवभूति मार्ग, मिंटो रोड, दिल्ली गेट, कमला बाजार, हमदर्द चौक के लिए, पहाड़गंज चौक पर डायवर्जन किया है। यह डायवर्जन रविवार सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा। साथ ही, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी है वो है...
रंजीत सिंह फ्लाईओवर पर बारखंबा रोड से गुरु नानक चौक, मिंटो रोड गोल चक्कर से कमला मार्केट, विवेकानंद मार्ग, जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), कमला मार्केट गोल चक्कर से गुरु नानक चौक तक, चमन लाल मार्ग, आसफ अली रोड की ओर अजमेरी गेट, पहाड़गंज चौक और गोल चक्कर झंडेवालान, देश बंधु गुप्ता रोड से अजमेरी गेट तक से असफ अली रोड पहाड़गंज आदि इलाकों में वाहनों का अदिक दबाव हो सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन जगहों पर जाने से बचें। साथ ही वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाने वाले लोगों को घरों से थोड़ा जल्दी निकल निकले की सलाह दी है। साथ ही, लोगों से सड़कों पर वाहनों की भीड कम करने के लिए पार्किंग का प्रयोग करने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications