Krishna Janmashtami: लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें क्या ना लेकर

Krishna Janmashtami 2024: 26 अगस्त को पूरे देश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बड़ी धूम-धाम से मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठीक पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी लक्ष्मी नारायण मंदिर को लेकर जारी की गई है।

एडवाइजरी जारी करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। मुख्य मंदिर में प्रवेश मंदिर मार्ग से है, जहाँ काली बाड़ी मार्ग या पेशवा रोड से पहुंचा जा सकता है। मंदिर में मेटल डिटेक्टर से गुजरने से पहले आगंतुकों को अपने जूते उतारने होंगे।

Krishna Janmashtami 2024

जूते काली बाड़ी मार्ग और पेशवा रोड पर हिंदू महासभा कार्यालय के पास स्टॉल पर जमा किए जा सकते हैं। हैंडबैग, ब्रीफकेस, पार्सल, खाने के पैकेट, कैमरा, मोबाइल फोन और अन्य बैटरी से चलने वाले उपकरण ले जानी की अनुमति नहीं हैं।

मंदिर प्रवेश और निकास बिंदु
गीता भवन और वाटिका तक पहुंच मुख्य मंदिर द्वार से होगी। मंदिर परिसर में प्रवेश के सभी अन्य रास्ते बंद रहेंगे। मंदिर परिसर से बाहर निकलने के लिए दो द्वार हैं, एक वाटिका गीता भवन से होते हुए काली बाड़ी मार्ग की ओर जाता है और दूसरा गेट नंबर 3 से पेशवा रोड की ओर जाता है।

गेट नंबर 3 से प्रवेश की अनुमति नहीं है, यह केवल निकास के लिए है। पेशवा रोड की ओर जाने वालों को गीता भवन की तरफ से बाहर निकलने के लिए इस गेट का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, मंदिर मार्ग पर पंचकुइयां रोड गोल चक्कर, काली बाड़ी मार्ग पर पार्क स्ट्रीट गोल चक्कर, उद्यान मार्ग और पेशवा रोड के बीच वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

आगंतुकों की सुविधा के लिए मंदिर के मुख्य द्वार के पास एक सहायता बूथ स्थापित किया गया है। दिल्ली पुलिस सभी को सुरक्षित और आनंदमय जन्माष्टमी उत्सव की शुभकामनाएं देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+