Delhi Police: स्पेशल सेल को मिली बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय टेरर मॉड्यूल के दो सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस (Delhi Police)की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हासिल हुई है। स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस ने बताया कि मोहाली आरपीजी हमले में शामिल आरोपी अर्शदीप सिंह और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी दीपक फरार है। उसने एक नाबालिग के साथ मिलकर रॉकेट फायर किया था। दिल्ली पुलिस की टीम इन आरोपियों की धरपकड़ के लिए लंबे समय से कोशिश कर रही थी।

delhi police

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पाकिस्तान बेस्ट खालिस्तानी आतंकी संगठन रिंदा और कनाडा का गैंगस्टर आतंकी लखबीर सिंह लांडा से जुड़े हैं। हमने जब मामले की जांच की तो पता चला आरोपी दो अन्य घटनाओं में भी शामिल थे। गुरुवार को हमने उन्हें जामनगर इलाके से पकड़ा है। यह हमला बाबर खालसा इंटरनेशनल की साजिश थी, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई मदद करती है। दूसरा आरोपी अर्शदीप सिंह दो गंभीर मामलों में वांटेड था। पंजाब और हरियाणा के दो केस में वह वांटेड था। दोनों आरोपियों के पास से आईईडी, ग्रेनड बरामद किए गए हैं।

धालीवाल ने बताया कि इस गैंगस्टर का नेटवर्क काफी बड़ा। यहां आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आईएसआई इन जैसे लोगों का इस्तेमाल करतकी है। पूछताछ में हमे पता चला है कि एक नाबालिग आरोपी, दीपक सूरकपुर और मोनू डागर को टास्क दिया गया था कि वह सलमान खान को निशाना बनाएं, लेकिन इन लोगों का मुख्य लक्ष्य उस वक्त राणा कंडोवालिया था। पुलिस दीपक और किशोर आरोपी की तलाश कर रही है, दोनों अभी फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+