Bakrid 2025 से पहले दिल्ली पुलिस का सर्च ऑपरेशन, आला अधिकारी खुद कर रहे निगरानी, लोगों से भाईचारे की अपील
Bakrid 2025: उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात को एक सघन सुरक्षा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में रात में गश्त की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
किसी भी अनहोनी को ध्यान में रखते हुए पुलिस सैकड़ों वाहनों की जांच कर रही है। यह अभियान बकरीद 2025 और वीकेंड को देखते हुए चलाया जा रहा है ताकि राजधानी में त्यौहर के मौके पर समाजिक सौहार्द बना रहे।

इसे के साथ ही लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा बनी रही। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर इसकी निगरानी में जुटे हुए हैं।
बकरीद और वीकेंड पर पुलिस प्रशासन सतर्क
दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि यह विकेंड है और कल बकरीद का पर्व है। ऐसे में हम कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहते। सभी पुलिस अधिकारी फील्ड में मौजूद हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि रात के समय कोई आपराधिक गतिविधि न हो और जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे।
साथ ही हम लोगों से अपील करते हैं कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है, और अतिरिक्त पेट्रोलिंग भी की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों की किसी भी हरकत को समय रहते रोका जा सके।
दक्षिण-पश्चिम जिले की एडीशनल डीसीपी ऐश्वर्या सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि "रात 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य गश्त की जा रही है। पुराने अपराधियों को चिन्हित कर पकड़ा जा रहा है। होटलों और गेस्ट हाउसों की भी जांच की जा रही है ताकि कोई आपत्तिजनक गतिविधि सामने न आए।"
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात, DCP अंकित चौहान
दक्षिण जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि हमारे जिले में लगभग 50 पिकेट्स तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड में मौजूद हैं। हम संदिग्ध लोगों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। बकरीद को देखते हुए सुबह के समय भी पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि त्योहार के दिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पहले से अलर्ट पर रहेगा और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस की अपील, त्यौहारों पर शांति बनाएं रखें
दिल्ली पुलिस का यह अभियान सिर्फ दिल्लीवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नहीं, बल्कि अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है। खासकर ऐसे मौके पर जब धार्मिक उत्सव होते हैं, तब प्रशासन की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा चलाया गया यह रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग अभियान राजधानी में सुरक्षा और भरोसे का वातावरण बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी और कड़ी निगरानी से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications