Delhi: लूट करके भाग रहे बदमाशों को ASI ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, स्कूटी को लात मारकर गिराया, फिर...Video
Delhi Police ASI Video: राजधानी दिल्ली में पुलिस जवान की बहादुरी ने स्नैचिंग की वारदात को नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस के एएसआई ने फिल्मी स्टाइल में लूट करके भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ा, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वारदात दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके की है, जहां मार्केट में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो स्कूटी सवार बदमाशों को पुलिस जवान ने बड़े ही बहादुरी से रोका और फिर भीड़ ने उनको दबोच लिया।

ASI अजय झा की बहादुरी पर गर्व
दिल्ली पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर एएसआई अजय झा की बहादुरी का वीडियो पोस्ट करते हुए उनके साहस की प्रशंसा की है। वीडियो के कैप्शन में लिखा-"दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात ASI अजय झा ने सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए मॉडल टाउन बाजार में स्कूटी से भाग रहे स्नैचर्स को लात मार कर रोका और स्नैचिंग विफल की। Delhi Police को आप पर गर्व है।"
पहले मारी लात, फिर सड़क से उठकर दबोचा
वीडियो एक दुकान पर लगा सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सिविल ड्रेस में एक शक्स (पुलिस जवान) दुकान के पास से गुजरता हुआ नजर आ रहा है। इतने में जैसे ही चोर-चोर की आवाज आती है। एएसआई मनोज झा बिना कुछ सोचे समझे भागते हैं और फिर सड़क के बीचो-बीच आकर स्कूटी को लात मारते हैं।
24 सितंबर की घटना
इसके बाद स्कूटी सवार बदमाश आगे जाकर गिर जाते हैं। साथ ही सड़क पर गिरे हुए मनोज झा तुरंत उठकर उनको पकड़ लेते हैं। जानकारी के मुताबिक घटना 24 सितंबर को लगभग शाम 5 बजे की है, जहां अजय झा मॉडल टाउन के बाजार में गए हुए थे।
पुलिस जवान ने बदमाशों के लूटा हुआ पर्स बरामद कर लिया। वहीं इस घटना में एएसआई के हाथ में फ्रैक्चर भी आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। हर कोई पुलिस जवान की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications