दिल्ली में पकड़ा गया 'स्पाइडरमैन', इमारतों पर चढ़कर चुराता था लाल रंग के कपड़े
Delhi news, दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो स्पाइडरमैन की तरह बिल्डिंगों पर चढ़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। खास बात ये है कि यह चोर हमेशा लाल कपड़े ही पहनता था और लाल रंग के कपड़े ही चुराता था। दिल्ली पुलिस को पिछले काफी समय से इस चोर की तलाश थी।

चुराता था लाल रंग के कपड़े
चोर का नाम रवि है जो पलक झपकते ही ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने रवि को मंगलवार को मानसरोवर गार्डेन से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि रवि बहुमंजिला इमारतों पर चढ़कर लोगों के कपड़े चुराया करता था। रवि अक्सर लाल रंग के कपड़े ही चुराया करता था। ऐसे समय चोरी करता था जब पुलिस पट्रोलिंग स्टाफ अपनी शिफ्ट खत्म कर थाने जा रहा होता था।

पुलिस ने बिछाया जाल
डीसीपी मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, मानसरोवर गार्डन, कीर्ति नगर में रात को चोरी की कई शिकायतें आ रही थीं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस काफी समय से कोशिश कर रही थी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर चोर के लिए जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की छह वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूल की है।

बालकनी से घर में घुसता था
उन्होंने बताया कि रवि ने चार महीने पहले अपना घर बदला था। वह चोरी के लिए पहली और दूसरी मंजिल के ऐसे घरों की तलाश करता था, जिनकी बालकनी खुली हुई हो। कमरे में घुसने के बाद पहले लेडीज पर्स, जेंट्स के कपड़े और अलमारी चेक करता था। यहां से इसे पैसे और ज्वेलरी मिल जाती थी। पुरुषों के कपड़ों में लाल शर्ट या जैकेट की ही चोरी करता था, क्योंकि लाल रंग इसे काफी पसंद है। पुलिस के मुताबिक, रवि पर पहले से चोरी के सात मामले दर्ज हैं।
-
Delhi Power Cut: 15 अप्रैल को ओखला-वसंत विहार समेत कई इलाकों में पॉवर कट, BSES लिस्ट में चेक करें अपना एरिया -
Delhi-Dehradun Corridor पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, बताया कैसे बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर -
Delhi News: अंबेडकर जयंती पर दिल्ली में बड़ा ऐलान! CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए Water ATM, कैसे मिलेगा लाभ? -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: अंबेडकर जयंती पर क्या खुला-क्या बंद? ट्रैफिक और मेट्रो को लेकर ये है अपडेट -
Nari Shakti Vandan: 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया नारी शक्ति का नया दौर -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications