ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाली तीन आरोपी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में
नई दिल्ली, अप्रैल 27। राजधानी दिल्ली में एक तरफ तो ऑक्सीजन की भारी कमी की वजह से अस्पतालों में मरीज दम तोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी में ऑक्सीजन को ब्लैक में बेच रहे थे। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधारा पर तीनों को दबोच लिया।
Recommended Video

80 हजार रुपए में बिकने वाले थे 2 ऑक्सीजन सिलेंडर
आपको बता दें कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के पास एक शख्स बहुत ऊंचे दामों में ऑक्सीजन बेचने के लिए आने वाला है। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और उसके बाद घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के पास उस युवक के लिए ट्रैप बिछाया गया। इस दौरान एक मारुति स्विफ्ट कार की पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से दो ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद हुए। आरोपी इन दोनों सिलेंडरों को 80 हजार रुपए में बेकने वाला था। 2 अन्य आरोपियों को पुलिस ने महिपाल फार्म और आया नगर से गिरफ्तार किया। इनके पास से ऑक्सीजन के चार सिलेंडर और नाइट्रोजन के 5 सिलेंडर बरामद किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गाजियाबाद में भी हुई थी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि ऑक्सीजन को ब्लैक में बेचने का मामला अभी दो दिन पहले दिल्ली से सटे गाजियाबाद से भी सामने आया था। गाजियाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिफ्तार किया था। साथ ही पुलिस को इनके पास से छोटे और बड़े कुल 101 ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर बरामद हुए थे। इसमें 30 सिलेंडर भरे हुए हैं, वहीं बाकी खाली थे।
दिल्ली में ऑक्सीजन संकट है गंभीर
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार ने भी ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में हालात बहुत खराब हैं। सोमवार को दिल्ली में कोरोना की वजह से 380 संक्रमित मरीजों ने जान गंवा दी थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications