पश्चिमी दिल्ली के जफरपुर कलां इलाके में मुठभेड़, पुलिस ने नंदू गैंग के 4 शूटरों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, जून 21। वेस्ट दिल्ली के जफरपुर कलां इलाके में सोमवार को दिल्ली पुलिस और नंदू गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन गोली लगने की वजह से घायल हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि नंदू गैंग के सदस्य शहर के एक बिजनेसमैन की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस सूचना के बाद स्पेशल सेल ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए एक ट्रैप बिछाया।

स्पेशल सेल के डीसीपी ने दी जानकारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया है कि बाइक पर सवार होकर आए इन चारों अपराधियों को नजफगढ़ इलाके में घेर लिया गया, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में तीन घायल हो गए, जबकि एक को मौके पर ही दबोच लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications