Video: दिल्ली पुलिस को फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, हाथ मलते रहे जवान
Delhi Police: अब तक आपने पुलिस की गिरफ्त से मुजरिम को फिल्मों में भागते देखा होगा या फिर खबरों में पढ़ा होगा, लेकिन अब यह घटना लाइव कैमरे में कैद हो गई कि कैसे पुलिसवालों को चकमा देखकर एक आरोपी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया और पुलिस देखती रह गई। पुलिस की गिरफ्त से भागने की घटना दिल्ली की है।

मेडिकल जांच के लिए ले जाते वक्त दिया चकमा
जानकारी के मुताबिक पुलिस एक आरोपी को पकड़कर मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। इतने में शातिर ने पास खड़े पुलिसवालों को ऐसा चकमा दिया कि सब हाथ मलते रह गए। आरोपी के फरार होने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
देखिए घटना को पूरा CCTV फुटेज
न्यूज एजेंसी एएनआई ने आरोपी के फरार होने की वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद गाड़ी के पास एक पुलिसकर्मी आरोपी का हाथ पकड़कर खड़ा है। पास ही एक और शख्स भी खड़ा है। जो भी सादा वर्दी में पुलिस वाला है। इतने में आरोपी बड़े शातिराना तरीके से पैर खुजालने के चक्कर में नीचे झुकता है और फिर हाथ छुड़ाकर तेजी से नौ दो ग्यारह हो जाता है। आरोपी को भागता देख पुलिसकर्मी भी उसे पीछे दौड़ लगाते हैं, लेकिन कुछ हाथ नहीं आता।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने कर कार्रवाई शुरू
अब घटना को लेकर पीएस साइबर सेल बदरपुर में मामला दर्ज किया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसआई मोहित व सीटी अजय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू से हो गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाला आरोपी फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications