दिल्ली: मलबे में दबकर मर गया युवक, लोग खींचते रहे फोटो लेकिन किसी ने नहीं की मदद
नई दिल्ली: रविवार के तूफान के दौरान दक्षिण पूर्व दिल्ली में 19 वर्षीय रोहित के ऊपर मकान का मलबा गिर पड़ा लेकिन रोहित के आसपास के लोगों ने मदद करने के बजाय फोटो लेना ज्यादा जरुरी समझा। रोहित के दोस्त दीपक वरुण के अनुसार, दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक घर की तीसरी मंजिल के गिरे हुए मलबे ने रोहित कुमार को बुरी तरह जख्मी कर दिया था।

रोहित के दोस्त ने गुस्से में कहा कि कैसे कोई इतना उदासीन हो सकता है। यहां करीब दो दर्जन घर हैं लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए आग नहीं आया। मैं लोगों से मदद की भीख मांगता लेकिन वो लोग आकर फोटो और वीडियो बनाते रहे और उसके बाद चले गए। कुछ लोग वहां खड़े थे लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की। वरुण को इस बात का पछतावा है कि वो अपने दोस्त को मलबे से नहीं निकाल सका।
दीपक ने घटना के बारे में बताया कि एक ईंट पैरों के पास गिरी तो उसने रोहित को सावधान किया लेकिन रोहित हेड फोन लगाने के कारण सुन नहीं सका। रोहित मलबे में दब गया लेकिन उसके पास फोन नहीं था कि वो पुलिस को कॉल करके बुला सके। जबकि रोहित के फोन में बैलेंस नहीं था। इसके बाद रोहित के जाकर उनको घटना के बारे में बताया।
दीपक ने बताया, 'वापस मैं घटनास्थल पर पहुंचा तबतक किसी ने पुलिस को फोन कर दिया था और फिर हमलोग रोहित को लेकर अस्पताल गये। वरुण को लगता है कि शायद अस्पताल में भर्ती होने में कुछ देरी हो गई।'
वहीं घटनास्थल के आसपास के लोगों का कहना है कि रोहित की स्थिति बहुत ख़राब थी और ऐसा लग रहा था कि वो मर चुका है। इसलिए वो लोग कुछ खास नहीं कर सके।












Click it and Unblock the Notifications