Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Women's 2500 Scheme: क्‍या 8 मार्च को महिला दिवस पर दिल्‍ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए?

Delhi Women's 2500 Scheme: दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने दिल्‍ली की महिलाओं को 2500 रुपये 8 मार्च को देने का वादा किया था। सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा था कि अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा अपना वादा पूरा करते हुए महिलाओं को 2500 रुपये देगी।

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्‍ली में सभा को संबोधित करते हुए दिल्‍ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना लागू करने की बात कही थी। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्‍ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे?

Delhi Women s 2500 Scheme

बता दें रेखा गुप्‍ता के इसी वादे को लेकर पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी लगातार भाजपा सरकार को घेर रही हैं और सवाल कर रही हैं आखिर दिल्‍ली की महिलाओं को कब 2500 दोगे? अब महिला दिवस आ गया है और महिलाएं 2500 रुपये का इंतजार कर रही हैं?

क्‍या 8 मार्च को महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये?

दरससल, अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को कार्यक्रम के दौरान महिला समृद्धि योजना की शुरूआत का ऐलान दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता करेंगी। दिल्‍ली की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने वाली इस योजना के लिए रजिस्‍ट्रेशन की शुरूआत इसी दिन होगी।

कब आएंगे महिलाओं के खाते में पैसे?

सूत्रों के अनुसार दिल्‍ली में महिला दिवस पर आयेाजित किए जा रहे कार्यक्रम में लगभग 5 हजार महिलाओं की मौजूदगी में इस योजना की शुरूआत होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। योजना की शुरूआत होने के बाद महिलाओं का इस योजना के तहत रजिस्‍ट्रेशन होगा और उसके बार वेरिफिकेशन होने बाद पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

क्‍या है प्रकिया

  • दिल्‍ली सरकार के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार सबसे पहले किसी भी येाजना को लागू करने से पहले उसके लिए बजट का प्रवाधान करती है। इस योजना का लाभ किन महिलाओं को दिया जाएगा ये पात्रता और वर्ग निर्धारित करके उसे वित्‍त विभाग में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
  • इसके बाद ये प्रस्‍ताव दिल्‍ली कैबिनेट के सामाने रखा जाएगा और मंजूरी मिलने पर उसे उपराज्‍यपाल के पास भेजा जएगा।
  • इसके बाद महिलाओं के रजिस्‍ट्रेशन के वेर‍िफिकेशन के बाद पात्र महिलाओं की लिस्‍ट तैयार की जाएगी और उसके बाद उनके खाते में हर महीने 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

कब तक महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपये?

इस पूरी प्रक्रिया में कुछ महीने का समय लग सकता है। हालांकि चूंकि भाजपा सरकार ने मार्च से दिल्‍ली की पात्र महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया है तो ऐसे में माना जा रहा है कि भले ही महिलाओं के खाते में कुछ महीने बाद पैसे ट्रांसफर किए जाएं लेकिन दिल्‍ली सरकार मार्च महीने से उस महीने तक की किश्‍ते एक साथ ट्रांसफर कर सकती है। जैसा कि महाराष्‍ट्र में लड़की बहन योजना के तहत 2024 में शिंदे सरकार ने किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+