Delhi News: मंत्री सौरभ भारद्वाज पहुंचे अंबेडकर अस्पताल, असुविधाओं को दूर करने दिए निर्देश
Delhi News: राजधानी दिल्ली के रोहिणी में स्थित डॉ बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में मरीजों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार बेहद संवेदनशील नजर आ रही है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर आज रोहिणी के डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल का औचक निरक्षण किया है। उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल में कुछ जगह साफ सफाई में कमी नजर आई। सैक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीजो से पैसे लेकर जल्दी काम करवाने की शिकायत भी मिली, कुछ दवाईयों की उपलब्धता में कमी नजर आई हैं। इसके साथ ही फार्मेसी में कुछ स्टाफ़ ग़ायब मिला ।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे लिखा कि सभी शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री जी का सख्त निर्देश हैं दिल्ली सरकार के किसी भी अस्पताल में मरीजों को हो रही असुविधा दूर की जाये।
यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने Uttarakhand Tunnel हादसे पर उठाये सवाल












Click it and Unblock the Notifications