Delhi News: दिल्ली के चार डॉक्टरों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, सीएम केजरीवाल ने दी हिदायत

Delhi News: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने चार डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इन डॉक्टरों ने पुलिस द्वारा घायल अवस्था में ले गए एक मरीज को भर्ती कर इलाज करने से मना कर दिया था। सरकार ने जीटीबी और एलएनजेपी के चार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिल्ली सरकार ने जीटीबी और एलएनजेपी अस्पताल के दो डॉक्टरों को बर्खास्त करने और दो डॉक्टरों को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है। अब फाइल एलजी के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है।

arvind kejriwal

मामले के मुताबिक 3 जनवरी को दिल्ली पुलिस की चलती वेन से एक शख्स कूद गया था। पुलिस ने उसे एक मामले में हिरासत में लिया था। चलती वेन से कूदने पर उसे गंभीर चोट लगी। पुलिस ने गंभीर अवस्था में उसे पहले जगजीवन प्रकाश अस्पताल ले गई। लेकिन वहां से मरीज को जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब पुलिस उसे जीटीबी लेकर गई तो उसे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया।

जीटीबी अस्पताल द्वारा भर्ती करने से मना किए जाने पर पुलिस उसे लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंची। लेकिन यहां भी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने घायल को भर्ती कर इलाज करने से इनकार कर दिया। समय पर इलाज नहीं मिल पाने से गंभीर रूप से घायल शख्स की मौत हो गई।

दिल्ली सरकार की जानकारी में मामला आने पर दोनों अस्पतालों के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। सरकार ने मेडिकल अस्पतालों के डायरेक्टर को कारण बताओं नोटिस जारी किया और मामले की गंभीरता से जांच कराई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि पूरे मामले में शामिल चिकित्सा अधिकारियों के बीच सहानुभूति और व्यवसायिकता की कमी थी। रिपोर्ट में दोनों अस्पतालों के दो-दो डॉक्टरों को दोषी पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+