Delhi News: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की दीवार का एक स्लैब गिरा, 1 की मौत, 4 घायल

दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन परिसर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि स्टेशन की चारदीवारी का एक साइड का स्लैब भरभराकर गिर गया। हादसे में कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, घटना में घायल एक व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट के मुताबिक, घटना में केस दर्ज कर लिया गया है।

delhi news

मलबे में फंसे व्यक्ति को निकाला गया बाहर
डीसीपी (पूर्वोत्तर), जॉय टिर्की ने कहा कि पुलिस कर्मी कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को निकालने में कामयाब रहे। घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी पर सवार थे। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर चलती मेट्रो लाइन का एक साइड स्लैब ढह गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौजूद है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+