Delhi News: अंबेडकर स्कूल पहुंची शिक्षा मंत्री आतिशी, बच्चों में आत्मविश्ववास देखकर हुईं प्रभावित
Delhi News: शनिवार सुबह दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार को गांधीनगर का दौरा किया। जहां वह डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस,ह्यूमैनिटीज, पहुंची और बच्चों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई लिखाई की शैली के बारे में जानकारी भी हासिल की।

आतिशी ने कहा कि मुझे ये देखकर खुशी है कि किताबों से परे मॉडल यूनाइटेड नेशन, यूथ पार्लियामेंट, डिबेट अन्य गतिविधियों पर ध्यान दिया जाता है। बच्चे दिल लगाकर इसे सीख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एसओएसई से स्पेशलाइज्ड शिक्षा पाकर हमारे बच्चे न केवल बेहतर प्रोफेशनल बनेंगे, बल्कि जागरूक नागरिक बनकर समाज की बेहतरी के लिए भी कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंचा स्पैनिश प्रतिनिधिमंडल, मंत्री आतिशी ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications