Delhi News: शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया कन्या शाला का औचक निरीक्षण, स्कूल प्रमुख को दिए निर्देश
Delhi News: शुक्रवार को दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सरस्वती विहार में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री अतिशी ने स्कूल के बुनियादी ढांचे, पाठ्यक्रम, शिक्षण विधियों और छात्राओं की उपलब्धियों की समीक्षा की।

स्कूल में निरीक्षण के बाद शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि स्कूल सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। स्कूल में साफ-सफाई का अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। अनुशासन के साथ टाइम-टेबल का भी अच्छे से पालन किया जा रहा है और सभी क्लासेज में शिक्षक भी मौजूद हैं। केजरीवाल सरकार की मंत्री बताया कि स्कूल में सीखने-सिखाने के लिए नए इनोवेटिव तरीकों को अपनाया जा रहा है।
अपने निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल के विभिन्न हिस्सों में गईं, स्कूल में सभी जगह साफ-सफाई का अच्छे से ध्यान रखा गया था। मंत्री ने देखा कि स्कूल में अनुशासन का भी बहते ढंग से पालन हो रहा था। शिक्षा मंत्री निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर स्कूल के लैब पहुंची और वहां मौजूद छात्राओं के साथ उनकी पढ़ाई को लेकर वातालाप किया। उन्होंने स्कूल की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और स्कूल प्रमुख से कहा कि वहां बाल केन्द्रित किताबों को रखें।
यह भी पढ़ें Delhi News: जल मंत्री आतिशी औचक निरीक्षण, बदहाल सीवर देखकर अधिकारियों को लगाई फटकार












Click it and Unblock the Notifications