Delhi News: "ठंडक सभी को मिलना चाहिए" लक्ष्मीबाई कॉलेज में DUSU के अध्यक्ष ने प्रिंसिपल ऑफिस को गोबर से लीपा
Delhi News: लक्ष्मीबाई कॉलेज से एक वायरल वीडियो फिर सामने आया है जिसमे प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के कार्यालय की दीवारों पर गोबर लगाते हुए दिखाया गया है। कुछ दिनों पहले प्रिंसिपल ने स्कूल के कक्षा में गोबर का लेप लगया था और बताया कि यह "गर्मी से बचने" का तरिका है।
इसके जवाब में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के कार्यालय की दीवारों पर गाय का गोबर पोत दिया। उन्होंने कहा कि आखिर सामनता तो सबके लिए जरूरी है। जब छात्र गोबर वाले रूम में बेठ सकते हैं तो आप भी ऑफिस में बैठ सकते हैं।

DUSU के अध्यक्ष ने प्रिंसिपल ऑफिस को गोबर से लीपा
यह विरोध प्रदर्शन एक वायरल वीडियो के जवाब में किया गया था, जिसमें वत्सला को "गर्मी से बचने" के लिए कक्षाओं की दीवारों को गाय के गोबर से लीपते हुए दिखाया गया था। उन्होंने इसे शोध का हिस्सा बताया था। बीते मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमे रौनक खत्री द्वारा प्रिंसिपल के कार्यालय के अंदर गोबर लगाते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि "इस तरह की पहल के लिए छात्रों से कोई सहमति नहीं ली गई। अगर आप शोध करना चाहते हैं, तो इसे अपने घर पर करें।"
मैडम अब अपने कमरे से AC हटवाकर छात्रों को सौंप देंगी: अध्यक्ष रौनक खत्री
इस घटना के बाद उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला की 'मदद' करने के लिए उनके कार्यालय की दीवारों पर प्लास्टर भी किया था। उन्होंने लिखा, "हमें पूरा विश्वास है कि मैडम अब अपने कमरे से एसी हटवाकर छात्रों को सौंप देंगी और कॉलेज को गाय के गोबर से लिपे इस आधुनिक और प्राकृतिक ठंडे वातावरण में चलाएंगी।"
यह भी पढ़ें- Delhi Power Cut: सियासी घमासान के बीच आज भी दिल्ली में पॉवर कट, जानिए कहां-कहां रहेगी बत्ती गुल?
बता दे कि इस घटना से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है प्रिंसिपल महोदया एक क्लासरूम के अंदर गोबर लगा रही है ताकि बिना AC के भी ठंडक बनी रहे। ये है आधुनिक भारत की विकसित टेक्नोलॉजी। उन्होंने कहा कि मैं कल आपके ऑफिस में आ रहा हूं ताकि आपके ऑफिस में भी गोबर लगे। क्योंकि ठंडक तो सभी को मिलना चाहिए। आप अपने AC को हमे दान कर दीजिए। आखिर सामनता तो सबके लिए जरूरी है। जब छात्र गोबर वाले रूम में बेठ सकते हैं तो आप भी ऑफिस में बैठ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications