Delhi: संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
Delhi News: राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने संसद भवन के पास खुद को आग लगा ली। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में शख्स के ऊपर कपड़ा डाला और आग बुझाई। शख्स को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Recommended Video
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घायल शख्स को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि शख्स ने आग क्यों लगाई?, इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

फिलहाल, पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके से 2 पन्ने का अधजला नोट मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस के मुताबिक, शख्स ने रेल भवन के पास पार्क में खुद को आग लगाई।
इसके बाद वह संसद भवन की तरफ भागने लगा था। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेल भवन के बाहर खुद को आग लगाने वाले शख्स की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। जितेंद्र की उम्र करीब 28 साल है और वह यूपी के बागपत का रहने वाला है। बागपत की ही कुछ मामला है, जिसको लेकर वह परेशान था।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं जेल में बंद Shahrukh Pathan?, दिल्ली दंगों में पुलिसवालों पर तानी थी पिस्टल, अब AIMIM दे सकती है टिकट
डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया, "आज यूपी के बागपत निवासी जितेंद्र नाम के एक शख्स ने रेल भवन चौराहे पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस कांस्टेबलों ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई। अब तक की जांच में पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने खिलाफ दर्ज किसी मामले के कारण परेशानी में था। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसे अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।"
वहीं, अब इस मामले पर विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मधुप तिवारी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति ने रेल भवन के सामने चौराहे के गोल चक्कर पर पार्क में खुद को आग लगा ली। जब वह पार्क से भागकर बाहर आया तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों, रेल भवन में तैनात RPF कर्मियों और कुछ लोगों ने उसे कंबल ओढ़ाकर आग बुझाई। उसे इलाज के लिए RML अस्पताल भेजा गया।
हमें उसके पास से कुछ कागजात मिले हैं... यह दूसरे पक्ष से पुरानी रंजिश का मामला है। हमें उसके पास से बरामद कागजात के जरिए तीन मामलों का संदर्भ मिला है, जिसमें 2021, 2022 और 2024 का मामला है। उसका आरोप है कि उसके साथ न्याय नहीं हो रहा है और पुलिस दूसरे पक्ष का साथ दे रही है। वह आज ही बड़ौत से आया है... हमने अस्पताल से बात की है, उसे उच्च स्तरीय उपचार दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications