Delhi New CM: 20 फरवरी को शपथ ग्रहण, सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार, जानिए कैसी है तैयारी?
Delhi New CM: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वापसी हुई है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर 70 में से 48 सीटें जीतीं और सत्ता में वापसी की। हालांकि पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 50 से अधिक वीआईपी मेहमान शामिल होंगे।

Delhi New CM: 19 फरवरी को तय होगा दिल्ली का नया सीएम
भाजपा सूत्रों के अनुसार 19 फरवरी को पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। इसके बाद 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस समारोह में सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए के नेता, आध्यात्मिक गुरु, उद्योगपति और फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें: Who is Rekha Gupta: अब अचानक Delhi New CM बनने की दौड़ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता कौन हैं? सीएम बन सकने की वजह
शपथ ग्रहण से पहले होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
खबरों की मानें तो समारोह से पहले संगीत और गीतों से युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेताओं और दिल्ली पुलिस द्वारा बुधवार को अंतिम तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा।
इससे पहले दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार भाजपा मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हिस्सा लिया और समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
Delhi New CM: 30,000 से अधिक मेहमान होंगे शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में करीब 30,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इनमें आरएसएस के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु, लाडली बहनाएं, दिल्ली के किसान, अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ता और चुनाव में तैनात भाजपा नेताओं को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi New CM: क्या इन 3 वजहों से टली BJP विधायक दल की बैठक, या फिर कुछ और बड़ा है कारण ?
दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव
भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में सत्ता का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आखिर भाजपा दिल्ली की कमान किसे सौंपेगी? क्या कोई नया चेहरा उभरेगा या कोई अनुभवी नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? इसका खुलासा 19 फरवरी को होने जा रही भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा।












Click it and Unblock the Notifications