Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi New CM: इन तीन नामों में से ही चुना जाएगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, या सरप्राइज सीएम देकर चौंकाएगी BJP ?

Delhi New CM News: दिल्ली में सोमवार को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक टल चुकी है। इसकी अलग-अलग वजहें बताई जा रही हैं। इसके कारण नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है। बहरहाल, भाजपा सूत्रों का कहना है कि अभी तीन नाम ही आगे चल रहे हैं और उन्हीं में से एक को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। लेकिन, सवाल है कि क्या बीजेपी के विधायक उन्हीं तीनों नामों में से एक पर मुहर लगाएंगे या किसी चौथे नाम की सरप्राइज एंट्री होगी?

इतना तो तय है कि दिल्ली में बीजेपी विधायक दल जिस भी नेता के नाम पर अगले मुख्यमंत्री के लिए सहमति जताएगा, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा और आशीर्वाद की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। वैसे भी दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर शानदार विजय दर्ज की है, उसमें पार्टी ने पीएम मोदी का चेहरा ही सामने रखा था।

delhi new cm

Delhi New CM: दिल्ली में तीन नामों में से ही अगला मुख्यमंत्री बनने की संभावना- भाजपा सूत्र

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के एक बेहद ही विश्वस्त सूत्र ने वन इंडिया से साफ तौर पर कहा है कि "फिलहाल तीन नामों में से ही एक को फाइनल मान लीजिए। उन्हीं तीन विधायकों में से एक का सीएम बनना तय है। बाकी आखिरी समय में कोई अलग हो जाए तो कह नहीं सकते। लेकिन, अभी तो वही तीनों नाम हैं, जो मैंने आपको बताया है।"

Delhi CM Candidate: सीएम पद की रेस में अभय वर्मा का नाम सबसे आगे- बीजेपी सूत्र

हमने फिर भी बीजेपी सूत्र से तीनों नामों को प्राथमिकता के आधार पर बताने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा, "पूर्वांचली का मामला रहा तो अभय वर्मा ही बनेंगे तय है। नहीं, अगर महिला को सीएम बनाने की बात आई तो रेखा गुप्ता रेस में आगे रहेंगी....तीसरे नाम के तौर पर करनैल सिंह हैं, इनका पंजाबी होना मायने रखेगा।"

ये तीनों ही वही नाम हैं, जिनके बारे में वनइंडिया ने आपको लगातार अपनी रिपोर्ट में भाजपा के संभावित सीएम चेहरे के तौर पर आपके सामने रखा है-

Delhi CM BJP: अभय वर्मा, लक्ष्मी नगर से दूसरी बार के MLA

अभय वर्मा लगातार दो बार से पूर्वी दिल्ली की लक्ष्मी नगर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुने जा रहे हैं। बिहार में मिथिलांचल के दरभंगा से आने वाले वर्मा छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ की बढ़ाई करते हुए भी उन्होंने राजधानी में एबीवीपी से ही छात्र राजनीति की।

पेशे से वकील अभय वर्मा के लिए शीर्ष नेतृत्व की सहमति होने की संभावनाओं के बारे में बताया जा रहा है कि सादगी वाली राजनीति करने की वजह से उनके सीएम बनाए जाने की संभावना ज्यादा है। वह पूर्वांचल से आते हैं और अगर पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के माध्यम से बिहार की राजनीति भी साधने की सोची तो वह पहली पसंद बन सकते हैं, यह लगभग तय है।

Delhi New CM: रेखा गुप्ता, शालीमार बाग से चुनी गईं हैं विधायक

बीजेपी सूत्र का कहना है कि अगर महिला कार्ड ने अहमियत रखी तो रेखा वर्मा का नाम अगले मुख्यमंत्री पद के लिए तय माना जा रहा है। दिल्ली नगर निगम (MDC) की पार्षद रहीं रेखा वर्मा आरएसएस (RSS) बैकग्राउंड से होने के साथ-साथ छात्र जमाने से दिल्ली की राजनीति में घुली-मिली हुई हैं।

वह वैश्य समाज से आती हैं और महिला भी हैं, इस तरह से इनका सीएम के तौर पर नाम इसलिए लिया जा रहा है कि उनके माध्यम से पार्टी एक साथ दो बड़े समीकरण साध सकती है। दूसरी बात ये है कि बीजेपी की बदौलत देश में इस समय एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति के पद पर जरूर विराजमान हैं, लेकिन किसी भी भाजपा या एनडीए शासित राज्य में कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है।

Delhi CM Candidate: करनैल सिंह, शकूर बस्ती से एमएलए

वहीं शकूर बस्ती से चुनाव जीतने वाले करनैल सिंह का नाम पिछले दिनों तेजी से उभरा है। उनके पक्ष में सबसे बड़ी बात उनकी हिंदुत्व वाली छवि है। इसकी वजह से उनकी तुलना यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की जा रही है।

Delhi New CM: बीजेपी विधायक दल में सीएम के तौर पर सरप्राइज नाम सामने आएगा?

लेकिन, सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इन्हीं तीनों विधायकों में से एक को इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलने जा रही है या फिर भाजपा विधायक दल की बैठक से कोई सरप्राइज नाम निकल कर सामने आने वाला है? आज की तारीख में यह इतना बड़ा सवाल है, जिसका उत्तर भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गजों को भी नहीं पता है!!!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+