Delhi New CM: क्या दिल्ली में BJP को मुख्यमंत्री के लिए मिल गया नया 'योगी'? तीन समीकरण साध सकती है भाजपा
Delhi New CM: दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के तौर पर नव-निर्वाचित 48 बीजेपी एमएलए (BJP MLA) में से 9 नाम शॉर्टलिस्ट होने की मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही लगातार अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चली हैं और तरह-तरह के संभावित नाम भी उभर कर आए हैं।
हाल के दिनों में एक यह भी बात सामने आई है कि दिल्ली के वोटरों के मूड को देखते हुए पार्टी किसी ऐसे चेहरे की तलाश में है,जिसकी छवि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह मजबूत, बेदाग, निर्णायक और लोकप्रिय व्यक्तित्व के हिंदुत्व की विचारधारा वाले नेता की हो।

Delhi New CM News: बीजेपी करनैल सिंह को दे सकती है दिल्ली की कमान?
ऐसे में दिल्ली की शकूरबस्ती विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को हराने वाले करनैल सिंह का नाम बहुत ही तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि अगर करनैल सिंह के नाम पर शीर्ष नेतृत्व की भी मुहर लग जाए तो चौंकने की बात नहीं होगी।
करनैल सिंह ने इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्येंद्र जैन को शकूरबस्ती सीट पर 20,998 वोटो के बड़े अंतर से हराया है। यहां सिंह को 56,869 वोट मिले, जबकि जैन सिर्फ 35,871 वोट ही जुटा सके।
Delhi New CM Candidate: कौन हैं बीजेपी एमएलए करनैल सिंह?
मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले करनैल सिंह दिल्ली विधानसभा में 259 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले सबसे अमीर विधायक हैं। यह पंजाबी समाज से आते हैं। दिल्ली में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना भी बहुत ही लोकप्रिय नेता थे और इसी समाज से आते थे।
करनैल सिंह दिल्ली प्रदेश बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ के संयोजक हैं।
Delhi New CM: करनैल सिंह क्यों हो सकते हैं सीएम के तौर पर बीजेपी की पहली पसंद?
1) हिंदुत्व वाली छवि
कई सर्वे बताते हैं कि देश में बीजेपी नेताओं में इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय हैं। उनकी मजबूत राजनीति, जनहित में ठोस निर्णय लेने और त्वरित कार्रवाई करने वाले सीएम की छवि और हिंदुत्व वाला चेहरा पूरे देश के वोटरों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करता है।
शकूरबस्ती से चुनाव जीतने वाले बीजेपी नेता करनैल सिंह की भी छवि एक हिंदुत्व विचारधारा वाले मजबूत नेता की रही है। वह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं और समाज सेवा में लगे रहे हैं।
2) साफ-सुथरी छवि
करनैल सिंह के साथ एक बात और खास है कि सबसे धनी उम्मीदवार होने के बावजूद उनकी छवि पूरी तरह से बेदाग है। चुनावी हलफनामा बताता है कि उनपर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शीर्ष नेतृत्व को ऐसी ही बेदाग छवि वाले लोग पसंद हैं, क्योंकि आखिरकार इनके चेहरे से पार्टी की छवि जुड़ी होती है।
3) हरियाणा के किसान
करनैल सिंह हरियाणा के किसान परिवार से आते हैं और हलफनामे के मुताबिक इनके पास खेती की जमीनें हैं और पेशे में यह खुद को किसान बताते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में किसान आंदोलनों की वजह से कई बार केंद्र की मोदी सरकार को असहज होना पड़ा है। ऐसे में एक कृषि बैक ग्राउंड वाले नेता को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी समाज के इस बहुत ही अहम वर्ग को भी सकारात्मक संदेश देने की कोशिश कर सकती है।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications