Delhi NCR Weather Today: एनसीआर में नए साल के जश्न पर भारी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi NCR Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में सर्दी का सितम नए साल के साथ और बढ़ने वाला है। 3 जनवरी से तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई गई है, जिसका सीधा असर नए साल के जश्न और आपकी आउटडोर प्लानिंग पर पड़ सकता है।
देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल सुबह और रात के समय कोहरा देखा जा रहा है। 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक यहां तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

हालांकि, 1 और 2 जनवरी को रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 3 जनवरी से बर्फीली हवाओं के कारण पारा तेजी से गिरेगा और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
Noida Weather Update: नोएडा में कैसे रहेगा मौसम
नोएडा में भी ठंड का असर लगातार बना हुआ है। यहां सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे विजिबिलिटी (visibility) कम हो सकती है। फिलहाल यहां शीतलहर जैसी स्थिति व्यापक स्तर पर नहीं है, लेकिन 3 जनवरी के बाद से तापमान में अचानक गिरावट आने से गलन बढ़ जाएगी। नए साल के शुरुआती दिनों में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं यहाँ की सर्दी को और बढ़ा देंगी।
Gurugram Weather Update: गुरुग्राम में मौसम का हाल
गुरुग्राम में दिल्ली के मुकाबले रातें अधिक ठंडी रहने की संभावना है। यहां भी 2 जनवरी तक मौसम स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का सीधा असर यहां देखने को मिलेगा। 3 जनवरी से यहां तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। खुले इलाकों में शीतलहर का असर अधिक महसूस होगा, इसलिए सुबह और देर रात यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Ghaziabad Weather Update: गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम
गाजियाबाद और फरीदाबाद के इलाकों में कोहरे का असर दिल्ली-NCR के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश से सटे गाजियाबाद में सुबह के वक्त धुंध छाई रहेगी। फरीदाबाद में भी आने वाले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन जनवरी के पहले हफ्ते में यहाँ ठंड का तीखा रूप देखने को मिलेगा। इन दोनों शहरों में भी 3 जनवरी के बाद से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Delhi Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों पर असर
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) एक्टिव हो रहे हैं। पहला 28 दिसंबर और दूसरा 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच आएगा। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। पहाड़ों से आने वाली ये ठंडी हवाएं ही 3 जनवरी से दिल्ली-NCR के मौसम को पूरी तरह बदल देंगी, जिससे कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications