Delhi NCR Weather Today: 'दिल्ली में सर्दी वाला अप्रैल', 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Today: पिछले एक हफ्ते से पूरा उत्तर भारत पश्चिुमी विक्षोभ की चपेट में है, जिसकी वजह से 9 अप्रैल को कई राज्यों में ओले भी गिरे। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ नमी से भरा एक मौसमी सिस्टम होता है, जो कि भूमध्य सागर के ऊपर बनता है और पूरब की ओर बढ़ते हुए भारतीय उपमहाद्वीप तक जाता है, जिसकी वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान केवल 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह पिछले 11 साल में अप्रैल महीने का सबसे ठंडा दिन था तो वहीं अगर आज की बात करें तो देश की राजधानी में 10 अप्रैल को मौसम के साफ रहने के आसार हैं।

Delhi NCR Weather Today

हालांकि शाम तक कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। इस तरह का वेदर अगले सप्ताह भी देखने को मिल सकता है यानी कि 10 से 12 अप्रैल के दौरान मौसम के पैटर्न में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? क्या होगी बरसात?

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और मंद हवाओं के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, आज यहां पर अधिकतम तापमान: 30°C से 36°C के बीच और न्यूनतम तापमान: 19°C से 21°C के आसपास बने रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम फिलहाल थमा हुआ है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 13 अप्रैल के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है, लेकिन इस सप्ताहांत तक मौसम काफी सुखद बना रहेगा।

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल (10-12 अप्रैल)

मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, आगामी तीन दिनों का पूर्वानुमान कुछ इस प्रकार है:

  • 10 अप्रैल: आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31°C के करीब रहेगा।
  • 11 अप्रैल: शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी और न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
  • 12 अप्रैल: रविवार को मौसम के मिजाज में स्थिरता बनी रहेगी। फिलहाल लू (Heatwave) चलने की कोई संभावना नहीं है।

Delhi Weather Forecast: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

मौसम विशेषज्ञों ने साफ किया है कि यह राहत अल्पकालिक। रघुबीर शर्मा मौसम शास्त्री लखनऊ ने वनइंडिया से कहा कि 13 से 15 अप्रैल के बीच दिल्ली का तापमान 39°C तक पहुंच सकता है। यानी अगले कुछ दिनों में तापमान में हर दिन 1°C से 2°C की बढ़ोतरी देखी जाएगी। हालांकि राहत की बात यह है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण वहां से आने वाली हवाएं तापमान को बहुत तेजी से बढ़ने से रोकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+