Weather Today: Delhi में आज येलो अलर्ट, कोहरे की चादर में लिपटा NCR, किन इलाकों में होगी बारिश?
Delhi NCR Weather Today: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। आज, 23 दिसंबर 2025 को NCR में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी (visibility) काफी कम रही।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक कोहरा गहराने की संभावना जताई है।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज का मौसम
राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11°C और अधिकतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय घना कोहरा (Dense Fog) होने के कारण रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 414 के स्तर पर 'गंभीर' (Severe) कैटेगरी में दर्ज किया गया है, जिसके कारण GRAP-4 की पाबंदियां लागू हैं।
Noida Weather Update: नोएडा में आज का मौसम
नोएडा में आज का मौसम मुख्य रूप से कोहरे भरा है। न्यूनतम तापमान 17.6°C और अधिकतम तापमान 27°C तक जा सकता है। सुबह के समय धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी महज 0.7 किमी तक रह गई। यहां की हवा भी 'खतरनाक' श्रेणी में बनी हुई है। AQI 426 के पार दर्ज किया गया है।
Gurugram Weather News: गुरुग्राम में आज का मौसम
गुरुग्राम में दिल्ली की तुलना में कोहरे का असर थोड़ा कम रहने की संभावना है। यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 17°C जबकि न्यूनतम तापमान 12°C रहने का अनुमान है। हवा में प्रदूषण का स्तर यहां भी चिंताजनक बना हुआ है।
Ghaziabad- Faridabad Weather Update: गाजियाबाद-फरीदाबाद में आज का मौसम
गाजियाबाद में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास रहेगा। फरीदाबाद में भी सुबह हल्का कोहरा छाने और दिन में मौसम साफ रहने के बावजूद ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान है।
Weather Forecast: अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 दिसंबर से उत्तर भारत में ठंड और बढ़ने वाली है। इस दौरान कोहरा और घना होगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
किन इलाकों में होगी बारिश?
प्रदूषण से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से फिलहाल कोई बहुत राहत भरी खबर नहीं है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 27 दिसंबर के आसपास एक्टिव हो सकता है, लेकिन इसका असर मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक ही सीमित रहने का अनुमान है। इसका मतलब है कि प्रदूषण को धोने वाली बारिश के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications