Delhi NCR Weather: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह घने कोहरे और जहरीली हवा के साथ हुई। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) ने चेतावनी दी है कि इस वीकेंड प्रदूषण का स्तर 400 के पार यानी 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में पहुंच सकता है। जीरो बिजिविलिटी के कारण दिल्ली आने-जाने वाली 700 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं और 177 रद्द करनी पड़ी हैं।

Delhi Weather Today: दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी, 177 उड़ानें रद्द
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह सफदरजंग में जीरो बिजिविलिटी (Zero) और पालम में 50 मीटर दर्ज की गई। शुक्रवार को दिल्ली का औसत AQI 374 रहा, लेकिन शनिवार सुबह यह बढ़कर 382 के करीब पहुंच गया। विवेक विहार (434) और आनंद विहार (430) जैसे हॉटस्पॉट्स में हवा का स्तर पहले ही 'गंभीर' श्रेणी में है। तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।

delhi ncr weather

Noida Weather Forecast: नोएडा में कैसा रहेगा आज का मौसम?

नोएडा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। यहां सेक्टर-62 और सेक्टर-125 जैसे इलाकों में AQI का स्तर 350 के पार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे और प्रदूषण के मिश्रण (Smog) के कारण यहां विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे एक्सप्रेसवे पर सफर करना चुनौतीपूर्ण रहा।

Gurugram Weather News: गुरुग्राम में आज क मौसम

गुरुग्राम में भी आज सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। यहां का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 326 दर्ज किया गया है। साइबर सिटी और सोहना रोड जैसे इलाकों में सुबह विजिबिलिटी कम रहने से ऑफिस जाने वालों को परेशानी हुई। तापमान 9 डिग्री के आसपास होने से ठंड का अहसास बढ़ा है। अगले 48 घंटों में यहाँ प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका जताई गई है।

Ghaziabad Weather Update: गाजियाबाद में आज का मौसम

एनसीआर में गाजियाबाद के लोनी (289 AQI) और वसुंधरा-इंदिरापुरम (326+ AQI) जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ है। यहां तापमान में आई गिरावट ने 'इनवर्जन इफेक्ट' को सक्रिय कर दिया है, जिससे धुआं और धूल के कण हवा में स्थिर हो गए हैं। घने कोहरे की वजह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर यातायात प्रभावित हुआ है।

Faridabad Weather Report: फरीदाबाद: सूखी ठंड और खराब हवा की मार

फरीदाबाद में भी हालात दिल्ली जैसे ही हैं। यहां का AQI 324 दर्ज किया गया है। औद्योगिक इकाइयों और वाहन प्रदूषण के कारण फरीदाबाद के कई इलाकों में हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में है। दिसंबर में अब तक बारिश न होने के कारण वातावरण से प्रदूषक साफ़ नहीं हो पा रहे हैं। आने वाले दिनों में फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+