Delhi-NCR Rain: मौसम ने ली अचानक करवट, दिल्ली-एनसीआर में गरज और चमक के साथ हुई तेज बारिश
Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के करीब 4 बजकर 30 मिनट पर मौसम ने अचानक करवट ली। गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही 19 से 23 अगस्त के बीच हर दिन बूंदाबांदी की संभावना है।
Delhi-NCR Rain: अगस्त की उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार तड़के करीब 4 बजकर 30 मिनट पर मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-एनसीआर में गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट से सो रहे लोगों की नींद भी टूटी। खिड़कियों से झांक कर बारिश की बूंदों और ठंडी हवा का लोगों ने एहसास लिया। हवा के साथ तेज बरसात ने दिल्ली-एनसीआर की उमस भरी गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया।
हालांकि, मौसम विभाग ने पहले ही 19 से 23 अगस्त के बीच हर दिन बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन, 19 अगस्त की तड़के हुई तेज बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। आशंका है कि सुबह का वातावरण उमस भरा नहीं रहेगा। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश की बूंदों ने सड़कों को तर कर दिया। उमर भरी गर्मी में कुछ राहत दी। 18 अगस्त दिल्ली-एनसीआर का सबसे गर्म दिन...

वहीं, बीते दिन यानी शुक्रवार दिल्ली-एनसीआर के लिए अगस्त की उमस भरी गर्मी का सबसे गर्म दिन रहा। आईएमडी की मानें तो शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज हुआ। माना जा रहा है कि बारिश से शनिवार को एक्यूआई में गिरवाट आ सकती है।
चेतावनी स्तर से नीचे यमुना नदी का जलस्तर
आपको बता दें कि जुलाई में हुई मानसून की बारिश ने यमुना नदी का जलस्तर काफी बढा दिया था। लेकिन, उसके बाद उमस भरी गर्मी के आते ही बादलों ने बरसना बंद किया। जिसके कारण यमुना नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर से नीचे रहा। हालांकि, बारिश के फिर से हावी होने पर यमुना नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर को पार कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications