Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में गरज के साथ हुई झमाझम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, बदला मौसम का मिजाज

Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार रात तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। इंडिया गेट के पास झमाझम बारिश का वीडियो सामने आया है। इसके अलावा रफी मार्ग, मोती बाग समेत कई इलाकों के वीडियो आए हैं।

झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश के दौरान तेज हवा भी चली। हालांकि कई इलाके में हल्की बारिश ही हुई। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दिन से ही बारिश का मिजाज बन रहा था। रात में बारिश से जमकर भिगोया।

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में गरज के साथ हुई झमाझम बारिश

तापमान में भारी गिरावट दर्ज

बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दरअसल इस समय पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी दिखाई दिया है।

पहाड़ों में जमकर बर्फबारी, अधिकारियों ने पर्यटक स्थलों की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बारिश और ताजा बर्फबारी हुई है। डोडा के उपायुक्त विशेष महाजन ने एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम के साथ भद्रवाह के पर्यटन स्थल गुलदंडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटक सुविधाओं और अन्य बुनियादी आवश्यक सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

आईएमडी वैज्ञानिक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उनका कहना है कि कल से बारिश में कमी आएगी और 18 अक्टूबर से मौसम बेहतर हो जाएगा। साथ ही तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Weather Update in Hindi: बेंगलुरु में आज भी होगी बारिश, कई राज्यों में बदलेगा मौसम, जानिए IMD का अपडेट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+