Weather Update in Hindi: बेंगलुरु में आज भी होगी बारिश, कई राज्यों में बदलेगा मौसम, जानिए IMD का अपडेट

Weather Update in Hindi: देश के कई हिस्सों में बारिश ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालांकि कई स्थानों से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन फिर भी कई राज्यों में मानसून जाते-जाते उत्पात मचा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसलिए अलर्ट भी जारी किया है।

Weather Update in Hindi

हालांकि राजधानी दिल्ली में तो आज हल्की बारिश होने के आसार हैं लेकिन उत्तराखंड में हल्की बारिश और सर्दी बढ़ने के आसार है जबकि हिमाचल प्रदेश में भी मघ्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई

कल यहां के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में आज सुबह थोड़ी सी सर्द हुई है, हालांकि इन जगहों पर बारिश आज नहीं होगी क्योंकि यहां से मानसून विदा हो चुका है।

कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश

जबकि केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बीते दो दिनों से कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है जिससे राजधानी बेंगलुरु के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। आज भी यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति जागरूक रहने के लिए बोला गया है।

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

तो वहीं राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे यहां पर 15-17 अक्टूबर के बीच भारी बारिश के आसार हैं, फिलहाल यहां पर मौसम शुष्क है और दिन में तेज धूप निकल रही है।

सिक्किम में आज भी बरसात हो सकती है

तो वहीं इन दिनों बाढ़ का दंश सह रहे सिक्किम में आज भी बरसात हो सकती है, जबकि असम, मेघालय, मणिपुर में भी आज हल्की बरसात हो सकती है। आने वाले दिनों में अब उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा में अब लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ऐसा अनुमान है कि तापमान में तेजी से गिरावट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+