नहीं माने लोग, दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, दिल्ली-NCR में ' अति गंभीर' श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता
नई दिल्ली, 05 नवंबर। तमाम बैन और प्रतिबंधों को ताक पर रखकर दिवाली के पर्व पर दिल्लीवासियों ने जमकर आतिशबाजी की, जिसके कारण राजधानी की आबो-हवा आज बेहद ही खराब श्रेणी में चली गई है। आज सुबह वहां स्मोग की चादर देखने को मिली। शुक्रवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। यहां PM 2.5 दर्ज किया गया जो कि बेहद ही खराब श्रेणी में आता है। कल शाम के बाद से दिल्ली की एयर क्वालिटी में लगातार गिरावट देखी गई और रात होते-होते जैसे ही आतिशबाजी ने जोर पकड़ा, वायु की गुणवत्ता एकदम से खराब होते चली गई और नतीजा ये है कि AQI अत्यधिक खराब श्रेणी में पहुंच गया।
Recommended Video

आबो-हवा केवल दिल्ली की नहीं खराब हुई, बल्कि एनसीआर की एयर क्वालिटी पर इफेक्ट पड़ा है। गुरुग्राम और नोएडा में AQI 999 दर्ज किया गया जो कि बेहद ही गंभीर श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि मंगलवार को ही दिल्ली की एयरक्वालिटी रेड जोन में पहुंच गई थी, ऐसे में दिवाली पर जमकर हुई आतिशाबाजी ने इस पर जमकर कुठाराघात कर दिया , जिसके कारण हवा की क्वालिटी एकदम से खराब हो गई।
मालूम हो कि AQI वह संख्या है जिसका इस्तेमाल सरकारी एजेंसियां वायु प्रदूषण के आंकलन के लिए करती हैं। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक' , 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 को अति 'गंभीर' माना जाता है। लेकिन कल दिल्लीड-एनसीआर में हवा की गुणवक्ता अति गंभीर से अति खतरनातक तक पहुंच गई , जो कि चिंता का विषय है।
इस वजह से दिल्ली सरकार के सारे दावे धरे के धरे रह गए। सरकार ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण से बचने से के लिए राजधानी में एक खास प्रकार के पदार्थ का छिड़काव किया था लेकिन वो भी असर ना किया। सफर ने पहले ही कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए पराली का जलना केवल 6 प्रतिशत जिम्मेदार है, बाकी प्रदूषण स्थानीय कारणों से होता है, जिस पर तत्काल प्रभाव से रोकथाम लगनी चाहिए। आपको बता दें कि वायु गुणवत्ता का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सफर (SAFAR) ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि दिवाली की रात दिल्ली की वायु गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में पहुंच सकती है, जो कि सही साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications