'...अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा', सीएम नीतीश की महागठबंधन से दूरी पर बोले मंत्री गोपाल राय

बिहार की राजनीति में एक बार फिर उथल पुथल मच गई है। मौजूदा सियासी हालात ऐसे बन गए हैं महागठबंधन का टूटना लगभग तय माना जा रहा है। तस्वीर जल्द ही साफ हो सकती है। इस बीच नीतीश का महागठबंधन से अलग होने को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मत्री ने कहा है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वहीं बिहार के पूर्व सीएम व आरजेडी चीफ तो सीएम नीतीश के महागठबंधन में वापसी की उम्मीद छोड़ चुके हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अब नीतीश नहीं रुकेंगे।

सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी की वजह इंडिया गठबंधन में उनके पद को लेकर मानी जा रही है। दरअसल, नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में संयोजक नहीं बनाया गया। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि जदयू चीफ की सारी नाराजगी यहीं से शुरू हो गई।

Delhi Minister Gopal Rai

हालांकि अभी तस्वीर साफ नहीं है। लेकिन जिस तरह से महागठबंधन दलों के नेताओं को बयान सामने आए हैं, उससे तो यही लगता है कि सीएम नीतीश कुमार जल्द ही महागठबंधन से अलग होने के ऐलान के साथ इस्तीफा दे सकते हैं।

इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। मंत्री ने कहा कि फिलहाल इंतजार करना चाहिए, कि जेडीयू किस तरह जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार से महागठबंधन से अलग होने पर आईएनडीआईए पर असर को लेकर सवाल के जवाब में भी मंत्री राय ने कहा कि अभी प्रतीक्षा करनी चाहिए।

वहीं सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश ने भांप लिया कि इंडिया गठबंधन में उनका भविष्य नहीं है। ऐसे में अब उन्होंने आरजेडी, कांग्रेस के साथ बिहार में बने महागठबंधन से भी निकलने का निर्णय ले लिया है। दूसरी ओर एक और दावा किया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार की बीजेपी से नजदीकियां बढ़ गई हैं। ऐसे में वे कभी भी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का ऐलान कर सकते हैं।

ac
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+