दिल्ली के मंत्री गहलोत ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने का किया आह्वान
National Girl Child Day 2023: भारत देश की बेटियों को शक्तिशाली और सशक्त बनाने के लिए हर वर्ष की भांति आज 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने देश भर की बालिकाओं को बधाई दी है और उन्हें सशक्त बनाने का आह्वान किया है।

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बधाई देते हुए एक पोस्ट भी लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हर लड़की की ताकत और उनकी असीम क्षमता का जश्न मनाएं।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों का आह्रान करते हुए लिखा
आइए हमारे देश की लड़कियों को सशक्त बनाएं, शिक्षित करें और उनका उत्थान करें, यह सुनिश्चित करते हुए कि उन्हें वे अवसर और समर्थन मिले जिनकी वे हकदार हैं। आइए मिलकर एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें जहां हर लड़की का भविष्य चमक सके और आगे बढ़ सके।
बात दें 24 जनवरी वर्ष 1966 में देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। ये ही वजह है कि बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 24 जनवरी की तारीख बालिका दिवस मनाने के लिए चुनी गई।
गौरतलब है कि भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। 24 जनवरी 2024 को 16वां राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत मना रहा है।
आज के दिन लोगों को बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करें और उन्हें शुभकामनाएं दें। ये दिगर्ल चाइल्ड राइट्स, एजुकेशन, हेल्थ और न्यूट्रिशन जैसे मुद्दोे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भारत की बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सशक्त और अपने पैरों पर खड़े होने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications