दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच राहत की खबर, DMRC 25 नवंबर से चलाएगी 40 अतिरिक्त मेट्रो

Delhi Metro News: दिल्ली में बदलते मौसम के साथ अब हवा भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। दिल्ली की हवा अब दूषित हो रही है। वायु का AQI लगातार खराब स्तर का होता जा रहा है।

जिसके मद्देनजर लोगों से निजी वाहन को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। इसी के तहत मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।

Delhi Metro News

दरअसल, बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) लगातार पाबंदी लगा रहा है। ऐसे में लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर आकर्षित करने और दिल्ली सरकार के निर्देशों के बाद डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) मेट्रो के फेरे बढ़ाने की तैयारियों में जुट गया है।

राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए डीएमआरसी भी बड़ा कदम उठाने जा रही है। वायु प्रदुषण की रोकथाम के लिए DMRC ने 25 अक्टूबर से दिल्ली में हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक 40 अतिरिक्त ट्रेने चलाने के बारे में फैसला लिया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो से सफर कर सकें।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में लागू जीआरएपी-II वायु प्रदूषण विरोधी उपायों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो 25 अक्टूबर से अपने नेटवर्क पर कार्य दिवसों (सोम-शुक्र) पर 40 अतिरिक्त ट्रेन यात्राएं चलाएगी।

दिल्ली-NCR में GRAP-2 के तहत प्रतिबंध लागू

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 21 अक्टूबर को अगले हफ्ते प्रदूषण स्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली-NCR में GRAP-2 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं। दिल्ली एनसीआर में GRAP-2 प्रतिबंधों के तहत कोयले और लकड़ी से चलने वाले चूल्हे के उपयोग पर प्रतिबंध होगा। सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सड़कों की नियमित सफाई और उन पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करें कि ट्रैफिक जाम ना हो ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+