दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही मेट्रो की सभी सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित, DMRC ने दी जानकारी
नई दिल्ली, मई 16। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को फिर से एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। अब दिल्ली में 24 मई तक लॉकडाउन है। सीएम की इस घोषणा के बाद अब दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी सेवाएं अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दी हैं। डीएमआरसी के मुताबिक, राजधानी में लॉकडाउन के विस्तार को देखते हुए सभी लाइनों की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी।
Recommended Video

दिल्ली में पिछले हफ्ते मेट्रो को किया गया था बंद
आपको बता दें कि दिल्ली में मेट्रो की सेवाओं को पिछले हफ्ते से बंद कर दिया गया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा था कि हम पाबंदियां थोड़ी सख्त करते हुए मेट्रो सेवा को बंद कर रहे हैं। तभी से दिल्ली मेट्रो अपनी ट्रेनों को सिर्फ मेंटेनेंस चेक करने के लिए ही चला रहा है। इसमें यात्रियों को सफर करने की सुविधा नहीं मिलेगी।
दिल्ली में 10 फीसदी तक आई संक्रमण दर
आपको बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन के सख्त नियमों के कारण ही संक्रमण और संक्रमण दर में काफी कमी देखी जा रही है। रविवार केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अब संक्रमण दर 10 फीसदी पर आ गई है, जो एक हफ्ते पहले ही 36 फीसदी थी।












Click it and Unblock the Notifications